फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kuinyaboot team won the Barampur Premier League Trophy

Farrukhabad News: कुइंयाबूट टीम ने जीती बैरमपुर प्रीमियर लीग ट्राॅफी

Wed, 18 Jun 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 18 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Kuinyaboot team won the Barampur Premier League Trophy
बैरमपुर मैदान में ट्राफी के साथ मौजूद विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : बैरमपुर मैदान में ट्राफी के साथ मौजूद विजेता टीम के खिलाड़ी।
शमसाबाद। नगर पंचायत क्षेत्र के गांव बैरमपुर स्थित मैदान में चल रही बैरमपुर प्रीमियर लीग ट्राॅफी पर कुइंयाबूट क्रिकेट टीम ने कब्जा किया। जिला पंचायत सदस्य ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


बुधवार को कुइंयाबूट व रोशनाबाद क्रिकेट टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। कुइंयाबूट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोशनाबाद टीम की शुरूआत में ही लड़खड़ा गई। आसान सा लक्ष्य पहाड़ जैसा हो गया। कुइंयाबूट के गेंदबाजों के सामने रोशनाबाद की पूरी टीम 120 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा ने विजेता टीम के कप्तान को 11 हजार रुपये व ट्राॅफी और उप विजेता टीम के कप्तान को 5100 रुपये व ट्राफी भेंट की। अनुभव मिश्रा के नेतृत्व में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। मैन ऑफ द मैच की ट्राफी मनीष कुमार व मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी खिलाड़ी नन्हे को दी गई। इस अवसर पर प्रधान सुदेश गंगवार, अमन अवस्थी, पीयूष त्रिपाठी, अनुपम दीक्षित, संजय पाल, सुरजीत गंगवार, सुदेश दुबे, गौरव मिश्रा, अभिषेक अवस्था व आकाश पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed