फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kovid desk workers could not tell the normal body temperature

नहीं बता सके थर्मल स्क्रीनिंग में तापमान की स्थिति

Fri, 20 Nov 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Kovid desk workers could not tell the normal body temperature
सदर तहसील का निरीक्षण करते अपर आयुक्त। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अपर आयुक्त राजाराम ने सदर तहसील और मऊदरवाजा थाने का शुक्रवार को निरीक्षण किया। तहसील में कोविड डेस्क कर्मी से थर्मल स्कैनर पर आने वाले सामान्य व्यक्ति के तापमान के बारे में पूछा जो वे नहीं बता सके।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने एसडीएम को उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त ने जमीन संबंधी और पारिवारिक विवादों को बातचीत से निपटाने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त दोपहर बाद करीब तीन बजे तहसील पहुंचे। तहसील कोर्ट में निरीक्षण के बाद निकले, तो कोविड डेस्क पर कर्मचारियों से पूछा की सामान्य व्यक्ति का थर्मल स्कैनर में कितना तापमान आना चाहिए।
विज्ञापन

ड्यूटी कर रहे कर्मचारी राजीव और राकेश सही जवाब नहीं दे सके। इस पर एसडीएम से उन्हें हटाने को कहा। अपर आयुक्त ने संग्रहालय, स्टाक रूम, निर्वाचन और कंप्यूटर रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मऊदरवाजा थाने पहुंचकर शस्त्रागार, दफ्तर और परिसर का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा को निर्देश दिए कि पारिवारिक और जमीन के विवादों को बातचीत से निपटाएं।
हर तरह के अपराध का अलग रजिस्टर बनाएं। उन्होंने थाने में बिना मास्क किसी को भी प्रवेश न देने के निर्देश दिए। कहा कि यदि किसी के पास मास्क नहीं है, तो थाने में उसकी व्यवस्था की जाए।

कहा कि आईजीआरएस की जो भी शिकायतें आती हैं उन्हें हल कर शिकायतकर्ता के घर जाकर उसे संतुष्ट करें। हेल्पडेस्क हर हाल में संचालित रहनी चाहिए। बाद में अपर आयुक्त ने बताया कि हर स्तर पर सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed