{"_id":"642b2bf006e64e20ae09db94","slug":"kotedars-license-suspended-for-irregularities-in-ration-distribution-farrukhabad-news-c-12-1-161726-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: राशन वितरण में अनियमितता पर कोटेदार का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: राशन वितरण में अनियमितता पर कोटेदार का लाइसेंस निलंबित
Tue, 04 Apr 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गत माह 40 फीसदी कार्डधारकों को राशन वितरण करने के बावजूद स्टॉक में बड़ी मात्रा में राशन गायब मिला। इस पर डीएसओ ने कोटेदार का लाइसेंस निलंबित करने के साथ उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मार्च में 50 प्रतिशत से कम राशन वितरण करने वाले कोटेदारों के स्टॉक का सत्यापन जिला पूर्ति अधिकारी ने स्वयं जाकर किया। कायमगंज के कोटेदार गिरंद सिंह की दुकान का 25 मार्च को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शरद चंद्र दुबे के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर उन्होंने स्टॉक का सत्यापन कराया। मौके पर 61.55 क्विंटल गेहूं, 127.49 क्विंटल चावल, 18 किलो चावल व 4.63 क्विंटल बाजरा कम मिला। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने कोटेदार का अनुबंध पत्र निलंबित कराते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। डीएसओ ने सभी कोटेदारों को राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएसओ ने बताया 50 प्रतिशत से कम राशन वितरण व बड़ी मात्रा में स्टॉक कम पाए जाने पर ग्राम पंचायत लखनपुर की कोटेदार ममता देवी का लाइसेंस निलंबित करने के साथ उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।