फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   kotedar,farrukhabad news,rashan

दुकान तक नहीं पहुंचा राशन, दूसरे उठान का भी ठेका

Sun, 12 Jun 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
kotedar,farrukhabad news,rashan
फर्रुखाबाद। सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत एफसीआई गोदाम से सीधे दुकान तक राशन नहीं पहुंच रहा है। इससे कोटेदारों पर भाड़े का दोहरा बोझ पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों की नाराजगी के बाद भी ठेकेदार ने छोटे वाहन नहीं लगाए। ठेकेदार एक स्थान पर ट्रक खड़ा कर कोटेदारों को बिना तौल के ही राशन दे रहे हैं। अब दूसरे चरण के राशन की उठान भी नई व्यवस्था से ही होने के आदेश से कोटेदार परेशान हैं।
विज्ञापन

कोटेदारों को समय से दुकान तक राशन पहुंचाने के लिए सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी गत माह से शुरू की गई। इसमें एफसीआई गोदाम से दुकान तक राशन पहुंचाने के आदेश हैं। इसका परिवहन ठेका भी हुआ है। अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार मुख्य मार्ग की दुकानों पर भी राशन नहीं पहुंचा रहा है और न ही छोटे वाहन (ट्रैक्टर-ट्राली) लगाए गए। अभी तक माह के प्रथम चरण के वितरण का राशन नई व्यवस्था के तहत ट्रकों से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

एफसीआई गोदाम से राशन लेकर जाने वाले ट्रक शहर में आईटीआई चौराहा, मसेनी चौराहा व गांवों में सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते। फिर कोटेदारों को राशन ले जाने के लिए फोन किया जाता। एक बार में गेहूं व दोबारा चावल ले जाने में कोटेदारों को दोगुना भाड़ा देना पड़ता है। इन्हें शासन से मिलने वाला भाड़ा बंद कर दिया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमी गति से उठान के चलते 10 जून को वितरण की अंतिम तिथि होने के बावजूद 11 जून तक वितरण चला। दुकान तक राशन न पहुुंचने और भाड़ा न मिलने के बाद भी दोगुना भाड़ा खर्च होने से परेशान कोटेदारों की बात जनप्रतिनिधियों ने दिशा की बैठक में उठाई थी। साथ ही छोटे वाहनों से दुकान तक राशन पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद छोटे वाहन नहीं लगाए गए।
ट्रांसपोर्टर व साहब की डील में पिस रहे कोटेदार
ट्रांसपोर्टर व साहब की डील में कोटेदार पिस रहे हैं। एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें एक अपने आप को कोटेदार और दूसरा ट्रांसपोर्टर बता रहा है। खुद को कोटेदार बताने वाला कह रहा है कि दुकान तक राशन न पहुंचने से खर्च बढ़ने के साथ दिक्कत भी हो रही है।
इस पर दूसरी तरफ से बोलने वाले ने जवाब दिया घर-घर राशन नहीं पहुंचाया जा सकता। जब कोटेदार ने कहा कि शासन का आदेश देखा है तो दूसरी तरफ से बोलने वाले ने एक ट्रांसपोर्टर नाम लेते हुए कहा कि ठेका उन्हीं का है। इससे पूर्ति विभाग के अधिकारी व ठेकेदार से बात करो। यह ऑडियो अन्य कोटेदारों के पास पहुुंचा तो उनमें रोष बढ़ता रहा है।

अब 15 तक होगा राशन वितरण
मई के प्रथम चरण के राशन वितरण की तिथि 10 जून निर्धारित थी। सभी कोटेदारों को राशन न मिल पाने से यह तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। इससे कार्डधारकों को अब मई का राशन 15 जून तक वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed