{"_id":"bd2c8efb014e38434fdb872ddb71612a","slug":"kotedar-begging-at-fasting-sight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन कर रहे कोटेदारों ने मांगी भीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन कर रहे कोटेदारों ने मांगी भीख
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
सरकारी गोदाम की दुकान में घटतौली के विरोध में कलेक्ट्रेट में क्रमिक अनशन कर रहे कोटेदारों ने शुक्रवार को कटोरा लेकर कलेक्ट्रेट में वकीलों और आने-जाने वाले लोगों से भीख मांगी। कोटेदारों ने शनिवार से क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदलने की चेतावनी दी है। वह एसएमआई के तबादले की मांग पर डटे हैं।
सरकारी गोदाम से कोटे का खाद्यान्न उठान के दौरान घटतौली और एसएमआई विजय सिंह का तबादला न होने के विरोध में शहरी क्षेत्र के कोटेदारों का कलेक्ट्रेट में जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन चल रहा है। पांचवें दिन शुक्रवार को भी विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोटेदारों की मांगों के निस्तारण की सुध नहीं ली। इससे नाराज कोटेदारों और
सर्वोदय मंडल के नेताओं ने शुक्रवार को हाथों में कटोरा लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में वकील और आने-जाने वाले लोगों से भीख मांगी। कोटेदारों ने खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री को समस्याओं का ज्ञापन भेजा है। कोटेदारों ने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर 13 फरवरी से क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा। इस दौरान प्रमोद कुमार, रामशंकर, लक्ष्मण सिंह, शिवशरन, मुन्नी देवी, अनिल कुमार, शंभूदयाल, सुनील कुमार और हरिओम समेत कई मौजूद रहे।