{"_id":"65c69370fcf8b29a62025b76","slug":"kolkata-superfast-collides-with-iron-angle-accident-averted-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-108144-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिना पंजीकरण व गंदगी पर पांच दुकानों का चालान, एक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिना पंजीकरण व गंदगी पर पांच दुकानों का चालान, एक निलंबित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर में दुकानों पर छापा मारा। दुकान में गंदगी मिलने व पंजीकरण न होने पर पांच दुकानों का चालान किया गया। भोजनालय का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, डाॅ.शैलेंद्र रावत ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। उन्होंने शहर के मोहल्ला बीबीगंज में बिना पंजीकरण कारोबार करने पर अखिलेश के मंगला स्वीट हाउस, अचल दुबे की दुकान व योगेश शाक्य के आरती मिष्ठान भंडार का चालान कर दिया।
मिशन अस्पताल के सामने दुकान में गंदगी पाए जाने पर शिवम गुप्ता व पुनीत कुमार की दुकान का चालान किया। लालगेट स्थित बस स्टैंड के सामने नीरज गुप्ता के होटल अपना भोजनालय का निरीक्षण किया। नोटिस के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार न मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। (संवाद)