फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kolkata Superfast collides with iron angle, accident averted

Farrukhabad News: लोहे के एंगल से टकराई कोलकाता सुपरफास्ट, दुर्घटना टली

Sat, 10 Feb 2024 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Kolkata Superfast collides with iron angle, accident averted
फर्रुखाबाद। कमालगंज से फतेहगढ़ आ रही तेज रफ्तार कार रेलवे की बैरिकेडिंग से टकरा गई। इससे लोहे का एंगल तिरछा होकर ट्रैक पर पहुंच गया। उसी समय आगरा से कोलकाता जा रही कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन से एंगल टकरा गया। गनीमत रही कि बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। आरपीएफ और रेलवे के अफसरों ने कार कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात कमालगंज से फतेहगढ़ आ रही कार अनियंत्रित होकर रेलवे की लोहे की बैरिकेडिंग से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और सवार वाहन छोड़कर मौके से गायब हो गए। कार की टक्कर से बैरिकेडिंग में लगा लोहे का मोटा एंगल रेलवे लाइन की ओर चला गया।
विज्ञापन

उसी समय आगरा कैंट से कोलकाता जा रही कोलकाता एक्सप्रेस का इंजन लोहे के एंगल से टकरा गया। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए चालक ने ट्रेन को खड़ा कर लिया। ट्रेन के स्टाफ ने देखकर इसकी सूचना रेलवे के अफसरों को दी। करीब 10 मिनट बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार को मौके पर भेजा। गुरसहायगंज से रेलवे के जेई पंकज गुप्ता ने मौका मुआयना किया। आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया।

जेई पंकज गुप्ता की तहरीर पर एक कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे को करीब 20 हजार रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed