फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kofta plans to give rice and milk crash

कोफ्ता-चावल और दूध देने की योजना धड़ाम

Wed, 15 Jul 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 15 Jul 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kofta plans to give rice and milk crash
कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले नौनिहालों को स्वस्त रखने के लिए एमडीएम के तहत हर बुधवार को दो सौ ग्राम दूध और लौकी के कोफ्ता चावल दिए जाने की योजना पहले दिन ही धड़ाम हो गई। बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकांश स्कूलों में पुराने ढर्रे पर बच्चों को खाना बनाकर दिया गया। कई शिक्षक बच्चों को महंगाई के कारण
विज्ञापन


दूध देने से पीछे हट गए। कुछ जगह कोफ्ता और चावल दिया गया, लेकिन दूध नहीं मिला।  कुछ जगह दूध और कोफ्ता चावल दिया गया। पेश है अमर उजाला की पड़ताल करती रिपोर्ट।
विज्ञापन


कन्या प्राथमिक विद्यालय रंगसाजान
पंजीकृत बच्चों की संख्या-64
उपस्थित बच्चे             -40
एमडीएम में दिया         - कोफ्ता चावल  और दूध
प्रधानाध्यापक मीरा सक्सेना ने बताया कि सात किलो दूध मंगाया था। दूध 40 रुपये किलो मिला ।

प्राथमिक विद्यालय, पुलिस लाइन फतेहगढ़
पंजीकृत बच्चों की संख्या-131
उपस्थित बच्चों की संख्या-102
एमडीएम में दिया गया- कोफ्ता चावल और 200 ग्राम दूध
प्रधानाध्यापक पद्मा का कहना है कि 17 लीटर दूध मंगाया था। दूध गर्म करके बच्चों को दिया गया।

प्राथमिक विद्यालय चांदपुर
प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम पांडेय ने 40 बच्चों को कोफ्ता चावल और दूध बंटवाया। बढ़पुर विकास खंड की सह समन्वयक भारती मिश्रा ने चांदपुर ग्राम सभा पहुंच कर कर बच्चों को दूध वितरण का शुभारंभ कराया। कन्या प्राथमिक विद्यालय चंादपुर में 68 बच्चों को दूध दिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमेठी जदीद में पंजीकृत 102 में से 52, प्राथमिक विद्यालय सोताबहादुर में 68 बच्चों में 45 बच्चों को दूध मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय, दौलतपुर चकई
पंजीकृत बच्चों की संख्या- 165
उपस्थित बच्चों की संख्या- 65
एमडीएम में दिया गया- कढ़ी चावल
प्रधानाध्यापक नूपुर विश्नोई का कहना है कि प्रधान ने खाना बनवाया था। किसी बच्चे को दूध नहीं दिया गया। कोफ्ता चावल भी नहीं बना।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुतलूपुर
पंजीकृत बच्चों की संख्या- 50
उपस्थित बच्चों की संख्या 32
एमडीएम में दिया गया- दूध और कोफ्ता चावल
प्रधानाध्यापक आशा रानी ने बताया कि शासन के निर्देश पर बच्चों को दूध और कोफ्ता चावल दिए गए हैं।

प्राथमिक विद्यालय कुतलूपुर
पंजीकृत बच्चों की संख्या-180
उपस्थित बच्चों कीसंख्या -95
एमडीएम में दिया गया- कढ़ी चावल
प्रधानाध्यापक रामचंद्र ने बताया कि एमडीएम बनवाने की जिम्मेदारी प्रधान की है।

प्राथमिक विद्यालय, मलोखर, मोहम्मदाबाद
पंजीकृत बच्चों की संख्या- 70
उपस्थित बच्चों की संख्या -48
एमडीएम में दिया गया- लौकी के कोफ्ता और खीर
प्रधानाध्यापक- गीता देवी का कहना है कि दूध कम मिल पाया था। इस कारण खीर बनवा दी थी।

प्राथमिक विद्यालय, दलजीत सिंह
पंजीकृत बच्चों की संख्या- 52
उपस्थित बच्चों की संख्या- 20
एमडीएम में दिया- कोफ्ता चावल और दो लीटर दूध 20 बच्चों में बांटा गया।
प्रधानाध्यापक विजय कुमार शर्मा ने कहा कि दो लीटर दूध मिला था। यही बच्चों को बांट दिया गया है।

प्राथमिक विद्यालय, हजियापुर शमसाबाद
पंजीकृत बच्चों की संख्या-15
उपस्थित बच्चों की संख्या-5
एमडीएम में दिया- सब्जी चावल
प्रधानाध्यापक- पृथ्वी गंगवार का कहना है कि प्रधान एमडीएम बनवाते हैं। बच्चाें को दूध नहीं दिया गया।

प्राथमिक विद्यालय, कासिमपुर तराई
पंजीकृत बच्चों की संख्या 140
उपस्थित बच्चों की संख्या-78
एमडीएम में दिया गया- कोफ्ता और दूध
प्रधानाध्यापक- जयपाल सिंह ने बताया कि एमडीएम बनवाने की जिम्मेदारी प्रधान की है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed