कनकौली गांव में खसरा फैला, 12 बीमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के कनकौली गांव में खसरे का प्रकोप हो गया है। एक दर्जन से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। इस बाबत जानकारी दिए जाने पर कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को गांव में डाक्टरों की टीम भेजकर दवा बंटवाई जाएगी। गांव के रामाधार (25), मिलन (23), पूजा (11), अखिलेश (7) समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग खसरे से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से इस बीमारी का प्रकोप है। खसरे से पीड़ित लोग निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में न तो टीके लगाए गए हैं, न ही कोई टीम भेजी गई है।
लोगों ने बताया कि गांव में एक दर्जन से ज्यादा हैंडपंप लगे हैं। इसमें से कुछ हैंडपंपों से गंदा और बदबूदार पानी निकल रहा है। इसी पानी से बीमारियां फैल रही हैं। इसकी सूचना ब्लाक कार्यालय और जल निगम को दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। खंड विकास अधिकारी शिव प्रकाश ने बताया कि कनकौली गांव के हैंडपंपों से गंदे और बदबूदार पानी निकलने की शिकायत नहीं मिली है। फिर भी जांच कराई जाएगी। यदि गंदा बदबूदार पानी निकल रहा है तो तत्काल सुधार कराया जाएगा।