फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Knife fired at gambling base

जुआ के अड्डे पर चले चाकू, फायरिंग

Sat, 06 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Knife fired at gambling base
फर्रुखाबाद। शहर के एक जुए के अड्डे पर गुरुवार देर रात चाकू चल गए। एक व्यक्ति का अंगूठा कटकर गिर पड़ा। दबंग परिजनों ने फायरिंग भी की। पुलिस घटना की सूचना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला मनिहारी में दिवाली पर कई मोहल्लों के जुआ चल रहा था। जुए में जटवारा जदीद के एक दबंग परिवार का पुत्र भी था। आधी रात को जुआ में विवाद हो गया। इसमें चाकू चलने लगे। एक जुआरी ने दबंग परिवार के युवक पर हमला कर दिया। इससे उसके हाथ का अंगूठा कट कर गिर पड़ा। युवक ने परिजनों को बुला लिया। परिजनों के आने से पहले जुआरी भाग गए। युवक के परिजनों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों ने बताया कि दोनों पक्ष शातिर अपराधी हैं। लिहाजा कोई पुलिस के सामने कोई बोलने को तैयार नहीं है। सुबह घटनास्थल पर कटा पड़ा अनूठा देख लोगों ने फोटो खींच लिए। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। मगर सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनी है। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि उनके पास ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। पुलिस को किसी ने सूचना नहीं दी। फिर भी घटना के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed