फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   kisan

भाकियू टिकैत गुट के अध्यक्ष समेत 150 को स्टेशन पर रोका

Sun, 25 Jul 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
kisan
फर्रुखाबाद। किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए कालिंदी से दिल्ली रवाना होने आए भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष समेत 150 किसानों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर रोक लिया। इससे नाराज किसान प्लेटफार्म पर ही धरने पर बैठ गए। किसानों को वापस लौटने के लिए अधिकारी देर रात तक समझाते रहे, लेकिन वे दिल्ली जाने की जिद पर रेलवे स्टेशन पर ही बैठे रहे।
विज्ञापन

रविवार रात कालिंदी एक्सप्रेस से भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य करीब 150 किसानों के साथ दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन आए। इसकी जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट, एएसपी, सीओ पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। कालिंदी एक्सप्रेस आई और चली गई। इससे नाराज सभी किसान धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

देर रात तक अधिकारी किसानों को समझाते रहे। जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस से 15 से 20 किसान दिल्ली चले गए है। बाकी लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रेन में नहीं चढ़ने दिया। जिससे वह दिल्ली नहीं जा पाए। सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed