फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kiln workers to meet the body sensation, charged with murder

भट्ठा मजदूर का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप

Fri, 02 Dec 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Fri, 02 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Kiln workers to meet the body sensation, charged with murder
घटनास्थल पर मौजूद भीड़। - फोटो : amarujala
खेत में भट्टा मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 
थाना क्षेत्र के गांव कड़क्का निवासी वीरेंद्र उर्फ कारे (35) पुत्र महटरे सिंह जाटव गांव अलीगढ़ स्थित भट्टे पर ईंट पथाई का काम करता था। शुक्रवार सुबह गांव मोहद्दीपुर निवासी धर्मपाल यादव के गेहूं के खेत में वीरेंद्र का शव पड़ा मिला। शौच करने गए ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।

सूचना पर एसओ भीम सिंह जावला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते वहां पर गांव वालों की भीड़ लग गई। इस बीच वीरेंद्र की पत्नी सुनीता देवी, भाई रामकुमार, मां कांती देवी समेत परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे। परिजनों से एसओ ने वीरेंद्र के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


इस दौरान भाई और पत्नी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार वीरेंद्र को बुलाकर ले गए थे। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है। वहीं एसओ ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार वीरेंद्र शराब पीने का आदी था। राजेपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मजदूर की मौत एक्सीडेंटल चोटों के कारण होने से पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed