{"_id":"64cbe463372ac627470d7a96","slug":"kiln-operators-accused-of-killing-jcb-driver-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1446-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भट्ठा संचालकों पर जेसीबी चालक की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भट्ठा संचालकों पर जेसीबी चालक की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। ग्रामीण ने भट्ठा संचालकों पर जेसीबी चालक भाई की हत्या का आरोप लगाकर कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से आख्या मांगी है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनापुर निवासी राघव यादव ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव धंसुआ निवासी भट्ठा संचालक विनोद कटियार, अभिषेक कटियार, विकास कटियार, रानू कटियार व दो अज्ञात के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें बताया कि भाई हिमांशु यादव मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के आरबी ईंट भट्टा मालिक विनोद कटियार के पास ढाई वर्ष से जेसीबी चालक की नौकरी कर रहा था।
हिमांशु के वेतन का रुपया बकाया था। वह विनोद कटियार से कई माह से वेतन के रुपये की मांग कर रहा था, लेकिन विनोद कटियार टाल-मटोल कर रहे थे। 27 जुलाई को हिमांशु भट्ठे पर खुदाई का काम कर रहा था। रात नौ बजे विनोद ने भाई को रुपये लेने के लिए बुलाया। भाई सुबह तक वापस नहीं आया। 28 जुलाई की सुबह भट्ठे से फोन आया कि भाई की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचने पर भाई का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। उसका मोबाइल गायब था। रुपये के लेनदेन के विवाद में विनोद सहित छह लोगों ने भाई की मारपीट कर हत्या कर दी। शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। पोस्टमार्टम में भाई की मौत चोटों के कारण होना बताई गई। इस मामले में थाने व एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से आख्या मांगी है।