फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   killer threatened to assault on testifying in the court

Farrukhabad News: कोर्ट में गवाही देने पर हत्यारोपी ने मारपीट की दी धमकी

Wed, 24 May 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 24 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
killer threatened to assault on testifying in the court
फर्रुखाबाद। पुत्र की हत्या में गवाही देने गए पिता को हत्यारोपी ने भाई के साथ मिलकर मारा पीटा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवाब न्यामत खां पश्चिम निवासी अवधेश चौहान ने मोहल्ला श्याम नगर निवासी मनोज व उसके भाई नरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि पुत्र अर्पित उर्फ अंशू की 21 अक्तूबर 2019 को रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद के बाहर वैशाली रेस्टोरेंट के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में श्याम नगर निवासी मनोज राजपूत, मोहल्ला बजरिया निहालचंद्र निवासी रोहित सिंह व टिंकू शुक्ला के खिलाफ पुत्र की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मनोज जमानत पर छूटकर बाहर आ गया। मुकदमे में गवाही चल रही है। 16 मई को वह कोर्ट गए और तारीख लेकर वापस घर आ रहा थे। रास्ते मेेें मनोज व उसके भाई नरेश ने गाली-गलौज कर उसको रोक लिया। मुकदमे में पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी देकर लात-घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। अवधेश घटना के बाद हाईकोर्ट मेें पैरवी करने चले गए थे। कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed