फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Killed two brothers and threw their bodies in a well

Farrukhabad News: दो भाइयों की हत्या कर शव कुएं में फेंके

Fri, 21 Jun 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Killed two brothers and threw their bodies in a well
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। मक्के की फसल काटने गए दो भाइयों की हत्या कर उनके शव कुएं में फेंक दिए गए। परिजन तलाशते हुए पहुंचे। दोनों के शव कुएं में पड़े मिले। एसपी सहित फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बंथलशाहपुर निवासी छविनाथ के पुत्र गुलाब (35), अजीत उर्फ दारा सिंह(23) बुधवार को घर से शाम चार बजे मक्के की फसल काटने खेत पर गए थे। गुलाब ने गांव के अरविंद के खेत में बंटाई पर मक्के की फसल की बुआई की थी। दोनों भाई रात नौ बजे तक घर वापस नहीं पहुंचे। ऐसे में पिता छविनाथ, भाई संजय, अशोक, करन दोनों भाइयों की खोज में निकले। उनके मोबाइल फोन पर कॉल की गई लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहे थे। लगभग 12 बजे परिजन खेत के पास कुएं पर पहुंचे। दोनों के मोबाइल कुएं की दीवार पर रखे मिले।
विज्ञापन

टार्च की रोशनी से कुएं में देखा तो गुलाब व अजीत के शव अंदर पड़े दिखाई दिए। इससे पिता व तीनों भाई दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना पर एसपी विकास कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी, एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल सहित फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गुलाब व अजीत के शव कुएं से बाहर निकलवाए गए। कुएं के अंदर पानी की दो बोतलें रखी मिली। गुलाब के बाई आंख के पास चोट का निशान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दोनों भाइयों के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं पाई गई। पिता छविनाथ ने गांव में किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार कर दिया। पुलिस ने छविनाथ की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक दोनों भाइयों के सिर पर आई गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि की गई। एसपी विकास कुमार ने बताया कि दो भाइयों के शव कुएं के अंदर पड़े मिले हैं। मौके पर साक्ष्य एकत्र किए गए है। दोनों भाइयों के जाहिरा चोट नहीं पाई गई है। खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed