फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Khoa 75 kg, 15 kg of sweets got destroyed

75 किलो खोया, 15 किलो बर्फी कराई नष्ट

Tue, 22 Mar 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 22 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
होली के त्योहार पर मिलावटी मिठाई और खोया की बिक्री जोरों पर है। इस को रोकने के लिए खाद्य निरीक्षक की टीम ने सोमवार को तहसीलदार के साथ खोया मंडी में छापा मारा। टीम आने पर मिलावटी खोया बेचने आए लोग अपना खोया छोड़कर भाग गए। टीम ने 75 किलो खोया  कब्जे में लेकर नष्ट कराया। एक मिठाई की दुकान पर छापा मारकर 15 किलो खोया की बर्फी सड़क पर फिंकवा दी।
विज्ञापन


तहसीलदार सदर आरपी चौधरी के साथ खाद्य निरीक्षक रमेश सिंह विभागीय कर्मचारियों के साथ सोमवार को खोया मंडी पहुंचे। जिन दुकानों पर खराब खोया मिला। उसको एकत्र करने के बाद फिंकवा दिया। नवाबगंज निवासी खोया विक्रेता अवधेश के खोया का नमूना लिया।
विज्ञापन


इसके बाद लालदरवाजा स्थित राजपूत मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। इनके यहां से खोया बर्फी का नमूना लिया गया। इसी दुकान से चंद कदमों की दूरी पर स्थित मिढाई की दुकान पर टीम के सदस्य पहुंचे। यहां 20 दिन पहले तैयार हुई खोया की बर्फी रखी मिली। टीम ने लगभग 15 किलो खोया की बर्फी सड़क पर फिंकवा दी। खाद्य निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि छापेमारी अभियान होली तक चालू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed