फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   khel kit

स्कूलों की खेल किट खरीद में ‘खेल’ की तैयारी

Tue, 01 Feb 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
khel kit
फर्रुखाबाद। शैक्षिक सत्र 2021-22 में खेल किट खरीद के लिए भेजी गई धनराशि से स्कूलों में खेल सामग्री नहीं खरीदी गई। इसकी पोल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में खुली है। कोरोना संक्रमण में तीन माह तक स्कूल बंद रहने से पहले खरीदी गई खेल किट का उपयोग नहीं हुआ। पुरानी किट को नई खरीद में दिखाकर धन का गोलमाल करने का खेल चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1575 विद्यालय हैं। इनमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों में खेल की भावना जगाने के लिए प्रदेश सरकार वर्ष 2019-20 से लगातार स्कूलों को खेल किट खरीदने के लिए धनराशि दे रही है। शैक्षिक सत्र 2021-22 में प्राइमरी स्कूलों के लिए पांच-पांच हजार और जूनियर स्कूलों के लिए 10-10 हजार रुपये का बजट खेल किट खरीदने के लिए शासन से आया था। यह धनराशि स्कूलों के एसएमसी खातों भेज दी गई थी। छात्रों की रुचि के अनुसार खेल सामग्री खरीदने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

इस धनराशि से अधिकांश स्कूलों में खेल किट की खरीद नहीं गई। शैक्षिक सत्र 2019-20 व 2020-21 में जो खेल किट खरीदी गई थी। वह कोरोना संक्रमण के कारण अधिकांश दिन स्कूल बंद रहने से खरीदी गई खेल किट का छात्र प्रयोग नहीं कर पाए। इससे अधिकांश स्कूलों में पुरानी खेल किट के सहारे नई खेल किट के आए धन का गोलमाल का खेल करने की तैयारी है। इससे 2021-22 में जो धन स्कूलों में भेजा गया था, उससे अधिकांश स्कूलों में खेल किट नहीं खरीदी गई। इसकी हकीकत अफसरों के निरीक्षण में खुलकर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने 31 जनवरी को राजेपुर क्षेत्र के चार स्कूलों का निरीक्षण किया था। इनमे से तीन में खेलकिट न खरीदने का मामला सामने आया। एक स्कूल में खरीद की जानकारी दी गई। पर दूसरी किट नहीं दिखाई गई। खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निरीक्षण में अधिकांश विद्यालयों में खेल किट न खरीदने का मामला मिल रहा है।
शैक्षिक सत्र 2020-21 में प्राइमरी स्कूलों में पांच-पांच और जूनियर स्कूलों में 10-10 हजार रुपये खेल किट खरीद के लिए भेजे गए थे। यह खेल किट शिक्षकों को खरीदनी थी, लेकिन विकास भवन के एक अधिकारी ने खेल सामग्री खरीदने के लिए विकास भवन में मेला लगवाया था। इसमें दूसरे जिले के दुकानदारों को बुलाकर स्कूलों में खेल किट की सप्लाई कराई थी। जो किट स्कूलों में दी गई थी, उसकी गुणवत्ता पर सवाल भी उठे थे।

‘सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के विद्यालयों में से 25 प्रतिशत स्कूलों में खेल किट खरीद और उसकी गुणवत्ता की जांच करने का आदेश दिया है। पांच दिन में रिपोर्ट मांगी है। सभी स्कूलों के शिक्षकों को खेल किट खरीदने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए हैं।’
लालजी यादव, बीएसए फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed