{"_id":"6171660f086a0087ed688fa87565df90","slug":"keshav-and-rvita-the-sweep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशव और रविता ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव और रविता ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड मोहम्मदाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
शेखपुर खजुरी के खेल मैदान में ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
किया गया। दौड़ में केशव व रविता सबसे तेज दौड़े। कबड्डी में प्राथमिक व
उच्च प्राथमिक विद्यालय बराकेशव की टीमें विजेता रहीं।
शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरी में आयोजित मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने कबड्डी प्रतियोगिता में टॉस उछालकर किया।
प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आकाश, आबिद, राम, बालिका वर्ग में मिथलेश, सिंकी, निकिता, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आकाश, अरुण, अंकित, बालिका वर्ग में मिथलेश, प्रियंका और शालू कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
उच्च प्राथमिक स्तर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में केशव प्रथम और विजेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रविता, आरती, ज्योति, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में केशव, अंकित, गगन, 200 मीटर बालिका वर्ग में रविता, आरती, लक्ष्मी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
प्राथमिक स्तर व उच्च प्राथमिक स्तर कबड्डी प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में बराकेशव की टीमें विजेता रहीं। जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, संजीव यादव, मनीष यादव और आलोक यादव की देखरेख में प्रतियोगिताएं हुईं। समापन अवसर पर विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर एबीआरसी डा. देवेंद्र यादव, विजय पाल सिंह, महेंद्र सिंह यादव, कमलेश, मनोज कुमार, योगेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, राकेश कुमार, सूर्यभान, रानी देवी, गीता देवी, सुरेश, मोहित यादव और विमलेश कुमार भी मौजूद रहे।