{"_id":"5ec55b1a8ebc3e909943afb5","slug":"kayamganj-kotwal-became-messiah-in-corona-crisis-farrukhabad-news-knp5610417199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के संकट में दवा, खाना, रुपये मुहैया कराने में तत्पर रहे कायमगंज कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के संकट में दवा, खाना, रुपये मुहैया कराने में तत्पर रहे कायमगंज कोतवाल
विज्ञापन
इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय।
- फोटो : FARRUKHABAD
कोरोना संकट में मसीहा बने कायमगंज कोतवाल
फर्रुखाबाद। कोरोना संकट में कायमगंज कोतवाल अपने वेतन से लोगों को दवा, खाना व रुपये मुहैया कराकर विभाग के सर्वश्रेष्ठ योद्धा बन गए हैं। डीजीपी ने संकट में सराहनीय काम करने वाले पुलिस कर्मियों की सूचना मांगी थी। विभाग की ओर से कायमगंज कोतवाल का नाम डीजीपी कार्यालय में भेजा गया है।
25 मार्च को लॉकडाउन होने के बाद ही कायमगंज कोतवाल डॉ. विनय प्रकाश राय ने सोशल मीडिया पर सीयूजी नंबर 9454403325 लिखकर पोस्ट डाल दी थी कि जिस किसी को रुपये, दवा और भोजन की जरूरत हो, वह इस नंबर पर कॉल कर सकता है।
एक अप्रैल को कर्नाटक के जिला समौगा से शाकिर की कॉल आई और उसने राशन न होने की बात बताई थी। इस पर कोतवाल ने अपने वेतन से तीन हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफार्मर कर दिए। कायमगंज के चौक बाजार निवासी नि:शक्त लक्ष्मी नारायण, कटरा रहमत खां निवासी रिजवान, जवाहरगंज निवासी प्रीती, चिलाका छपट्टी निवासी गुड्डो ने भी राशन व दवा को गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
कोतवाल ने सभी लोगों को दवा व अधिक से अधिक राशन मुहैया करवाया। सूबे के डीजीपी ने कोरोना संकट में सराहनीय काम करने वाले पुलिसकर्मियों की सूची मांगी थी। जिले से कायमगंज कोतवाल डॉ. विनय प्रकाश राय का नाम भेजा गया है। डॉ. राय पुलिस महकमे में आने से पहले डिग्री कालेज में प्रोफेसर थे।