फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kaumudi Festival begins with worship, worship and monks' conference

पूजन, वंदना और भिक्षु सम्मेलन से कौमुदी महोत्सव शुरू

Thu, 18 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kaumudi Festival begins with worship, worship and monks' conference
संकिसा में कौमुदी महोत्सव में उपासना करते बौद्ध भिक्षु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फोटो- 26
विज्ञापन

पूजन, वंदना और भिक्षु सम्मेलन से कौमुदी महोत्सव शुरू
दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे बौद्ध भिक्षु, रात में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संकिसा। बौद्ध तीर्थ स्थल पर कार्तिक कौमुदी महोत्सव का शुभारंभ पूजन, वंदना और भिक्षु सम्मेलन के साथ हो गया। देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। महोत्सव में बौद्ध भिक्षुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
भगवान बुद्ध के स्वर्ग अवतरण स्थल पर 54वां महोत्सव शुरू किया गया है। भदंत विजय सोम थैरो इंटर कॉलेज परिसर में शाम चार बजे डॉ. धम्मपाल थैरो और भंते नागसेन की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद अगरबत्ती, मोमबत्ती प्रज्ज्ववित कर पूजा वंदना की गई।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आयोजक सुनील दत्त शाक्य और सह आयोजक होरीलाल शाक्य ने बताया कि कोरोना के चलते कार्यक्रम में भीड़भाड़ एकत्रित नहीं की गई है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे पूजा, वंदना, साढ़े 10 बजे महिला सम्मेलन तथा दोपहर 12 बजे सभा होगी। शाम चार बजे धम्मयात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा स्तूप तक जाएगी। वहां परिक्रमा, पूजा वंदना के बाद विसर्जित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
संकिसा पहुंचेंगे कई जिलों के लोग
फर्रुखाबाद। जन अधिकार पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार शाक्य ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा शुक्रवार सुबह 10 बजे संकिसा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। उनके स्वागत में जिले के अलावा कन्नौज, मैनपुरी, कासगंज, एटा, इटावा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed