{"_id":"656392072d3b3ecc8a0e34e4","slug":"kartik-kaumudi-festival-started-with-buddha-vandana-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1439-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बुद्ध वंदना से कार्तिक कौमुदी महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बुद्ध वंदना से कार्तिक कौमुदी महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
संकिसा। बौद्ध तीर्थ स्थल में हर साल की तरह बुद्ध वंदना, परित्राण पाठ से कार्तिक कौमुदी बुद्ध महोत्सव का शुभारंभ हो गया। सोमवार को महिला सम्मेलन धम्म सभा और धम्म यात्रा निकाली जाएगी। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
भदंत विजय सोम इंटर काॅलेज में महोत्सव का 56वां भगवान बुद्ध का स्वर्गावतरण समारोह का रविवार शाम तीन बजे भंते अश्वघोष ने पंचशील ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। भंते ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने अगरबत्ती व मोमबत्ती प्रज्वलित कर पूजा की। बुद्ध वंदना एवं परित्राण पाठ कराया गया। भिक्षुओं ने विचार व्यक्त किए।
भारतीय शाक्य परिषद के आयोजक सुनील दत्त शाक्य ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे पंडाल में पूजा तथा महिला सम्मेलन, धम्म सभा होगी। शाम सवा चार बजे धम्म यात्रा स्तूप तक जाएगी। वहां परिक्रमा, पूजा, वंदना एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। शाम सात बजे से बौद्ध गीत, नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर भंते सरपदी महाथैरो, भंते ज्ञान रत्न, भंते विकास दीप, भंते धम्म कीर्ति, भंते धम्म बोधी, भंते आनंद कीर्ति, सत्य प्रकाश शाक्य आदि मौजूद रहे।