फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   karthiya

केक कटवाकर आईजी बोले हैप्पी-बर्थ-डे गौरी

Fri, 18 Jun 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
karthiya
मोहम्मदाबाद। आईजी मोहित अग्रवाल ने कोतवाली में केक काट कर गौरी का जन्म दिन मनाया। गौरी के केट काटते ही आईजी ने हैप्पी-बर्थ-डे कह कर गौरी को दुलारा। उसको उपहार दिए। इसके बाद एसपी, एएसपी, सीओ व कोतवाल ने भी गौरी को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

गांव करथिया निवासी सुभाष बाथम की पुत्री गौरी की पढ़ाई और पालन पोषण की आईजी मोहित अग्रवाल जिम्मेदारी निभा रहे हैं। गौरी के तीन साल की होने पर शुक्रवार को आईजी उसका जन्म दिन मनाने कोतवाली पहुंचे। मोहम्मदाबाद कोतवाली में जन्म दिन की तैयारियां की गईं थीं। शुक्रवार दोपहर पहुंचे आईजी ने गौरी से पांच किलो का केट कटवाया। गौरी का पालन-पोषण करने वाली उसकी बुआ वेदवती व फूफा अजय कुमार से हालचाल पूछे। वेदवती ने बताया कि गौरी की परवरिश में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आ रही है।
विज्ञापन

आईजी ने गौरी को एक लिफाफा और उपहार में दिया। इसके बाद एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद, कायमगंज, अमृतपुर, सीओ सिटी व कोतवाल ने भी गौरी को उपहार भेंट किए। गौरी की बुआ, फूफा व उनके दो बच्चों को कोतवाली में नाश्ता कराया गया। वेदवती ने बताया कि लिफाफा में पांच हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। गांव करथिया निवासी सुभाष बाथम ने कुछ मांगों को पूरा कराने के लिए 30 जनवरी 2020 को गांव के 24 बच्चों को बंधक बना लिया था। इसमें उसकी पत्नी रूबी ने भी सहयोग किया था। बंधक बनाए बच्चों को घर में बने बंकर में रखा था। आईजी मोहित अग्रवाल के नेेतृत्व में बच्चों को बंधक मुक्त कराने का अभियान चला था। पुलिस ने सुभाष बाथम को मार गिराया था। उसकी पत्नी रूबी भी घायल हो गई थी। उसकी भी मौत हो गई। सुभाष की बेटी गौरी माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हो गई थी। उस समय गौरी करीब डेढ़ साल की थी। आईजी ने गौरी के पालन पोषण की जिम्मेदारी लेकर गौरी को कोतवाली की महिला सिपाही रजनी के सुपुर्द किया था। रजनी ने डेढ माह तक गौरी का पालन पोषण किया। इसके बाद सुभाष की बहन वेदवती ने गौरी को गोद ले लिया। तब से गौरी पिता के मकान में बुआ, फूफा व उनके बच्चों के साथ रह रही है। गौरी का खर्चा आईजी उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed