{"_id":"5e3f01d58ebc3ee5972ac439","slug":"karthiya-farrukhabad-news-knp5434063101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिले करथिया के ग्रामीण विकास की उम्मीद लेकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिले करथिया के ग्रामीण विकास की उम्मीद लेकर लौटे
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव करथिया के लिए मुख्यमंत्री ने विकास की सौगात का पिटारा खोल दिया। इस गांव में हर गरीब को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत छत मिलेगी। पेयजल, सड़क, खड़ंजा आदि सुविधाओं के साथ गांव को सरकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों व पात्रों की तीन दिन में सूची बनाने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने गांव के नरेंद्र बाथम की बहादुर बेटी अंजली को 51 हजार रुपये का चेक, लैपटाप, कापी-किताबों सहित स्कूल बैग, लंच बाक्स, पानी की बोतल व खेल सामग्री उपहार में दी। साथ गई मां सीमा को शाल भेंट की। दादी माया देवी भी इन पलों की साक्षी बनीं। बता दें कि अंजली ने सुभाष बाथम के द्वारा बंधक बनाए गए बच्चों को अपनी हिम्मत से बचाया था? अपने बच्चों सोनम, लव व शबनम के साथ गईं आदेश बाथम की पत्नी बबली ने मुख्यमंत्री से आवास मांगा। वहीं जागेश्वर प्रसाद कठेरिया, प्रभू दयाल कठेरिया, कुलदीप कुमार, रामकिशोर आदि ने शिकायत की कि 12 वर्ष पूर्व बनाया गया खड़ंजा टूट गया है। गली में कीचड़ व जलभराव से लोग परेशान हैं। बेटी आरबी के साथ गईं आनंद सिंह की पत्नी सोनी ने भी आवास की मांग की।
मोहम्मदाबाद। गांव के मदनपाल की रास्ते की समस्या को लेकर की गई शिकायत पर शनिवार को लेखपाल तामेश्वर प्रसाद राणा ने गांव पहुंचकर पैमाइश की। नापजोख में चार फीट का रास्ता निकला। लेखपाल ने बताया कि इससे चौड़ा रास्ता नहीं दिया जा सकता है। रास्ते के बाद गांव के अवधेश सिंह का खेत है। वहां रास्ता नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन से आया पत्र अभी उन्होंने देखा नहीं है। आदेश के आधार पर शीघ्र ही करथिया के विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाई जाएगी।
लखनऊ में मुख्यमंत्री से उपहार में खिलौने पाकर लौटे बच्चे काफी खुश रहे। छोटे बच्चे दिन भर खिलौनों में मस्त रहे। टाफियों का भी आनंद लेते रहे। वहीं बहादुर बेटी अंजली अपनी सहेलियों व बच्चों के साथ लूडो खेलती नजर आयी। अन्य बच्चे फुटबाल, वालीबॉल, बैडमिंटन आदि खेलों में व्यस्त रहे। बच्चों के खेलते देख उनके परिजन भी काफी खुश थे। सभी मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते रहे।