{"_id":"a06e08196d33a2ac2ff1b9f40d5c6888","slug":"karpoori-thakur-demanding-bharat-ratna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने शनिवार को आवास-विकास स्थित पार्टी कार्यालय में
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान एक विचार गोष्ठी का आयोजन
किया गया। उधर, सविता समाज ने मसेनी चौराहे पर केके श्रीवास्तव के आवास पर
शनिवार को कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाई र्गई। यहां कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न
देने की मांग उठी।
गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाजवादी विचारधारा के धनी थे। श्रम संविदा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतीश दीक्षित ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के साथ-साथ पूरे देश में समाजवादी की अलख जगाई थी। उन्होंने कहा कि सच्चा राष्ट्रवाद समाजवाद के ही गर्भ से निकलता है।
महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, सर्वेश राही, महावीर सिंह, राधेश्याम श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, कुलभूषण श्रीवास्तव, डा. धीरज यादव और ओमप्रकाश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। गोष्ठी का संचालन मंदीप यादव ने किया। इस अवसर पर रंजीत चक, सुनीता गुप्ता, वीना शर्मा, विजेंद्र सिंह यादव, रामविलास राजपूत, रामरतन शाक्य, जियाउद्दीन खान, असलम शेर खां, मोहम्मद इजहार खां,
सुनील कटियार, राकेश दिवाकर, शाहमीर खान और होरीलाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
उधर, सविता समाज परिवार कल्याण समिति की ओर से राकेश चंद्र श्रीवास्तव के आवास पर कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इसमें जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्णय पर खुशी जताई गई। साथ ही कर्पूरी को भारत रत्न देने की मांग भी उठी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर ठाकुर, जिलाध्यक्ष सर्वेश राही, दिनेश सिंह, राजकिशोर श्रीवास्तव, चंद्रपाल,
पवन कुमार, कृपाशंकर, सर्वजीत, सुनील कुमार मौजूद रहे। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार वसंत पंचमी के पावन पर्व पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर गांव गदनपुर देवराजपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने डीआईओएस को प्रतीक चिन्ह देकर शाल ओढ़ाई। पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि गांव के लोग जिस तरह अपने घर की सफाई जिम्मेदारी से करते हैं,
उसी तरह विद्यालयों के आस पास रहने वाले लोग विद्यालय को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने ग्रामीणों को कन्य भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प दिलाया। इस दौरान गुरुचरन आजाद, पवन कुमार, शमसाबाद के चेयरमैन विजय गुप्ता, अरविंद ठाकुर, रजनीकांत कुशवाहा, दीपक, ताराचंद्र, वेदपाल, श्रीकांत, सुमित कुमार मौजूद रहे।