{"_id":"56eda70d4f1c1b0f678b4d2a","slug":"kanpur-will-soon-train-for-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर - अमृतसर के लिए जल्द मिलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर - अमृतसर के लिए जल्द मिलेगी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्जत नगर के डीआरएम ने फर्रुखाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्री सुविधाओं में खामियां मिलने पर अफसरों की क्लास लगाई। शनिवार की शाम कासगंज लखनऊ पैंसेजर ट्रेन से फर्रुखाबाद स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर डीआरएम ने निर्माणधीन महिला शौचालय को देखा। यहां पर पेशाब घर सही से न बना होने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेशचंद्र, सहायक मंडल इंजीनियर योगेश शर्मा की क्लास लगाई।
इसके साथ ही प्लेटफार्म पर डिस्पे बंद होने पर स्टेशन मास्टर की क्लास लगाई। निरीक्षण के बाद डीआरएम ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जल्द ही कानपुर वाया बरेली होकर अमृतसर के लिए ट्रेन मिलेगी। कानपुर मथुरा के बीच इलेक्ट्रिक लाइन का बजट पास हो गया है। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद से आगरा के लिए रोज एक ट्रेन चालू कराने के लिए प्रयासरत है।
उनका कहना था कि कानपुर से मथुरा के बीच डबल लाइन का बजट पास हो गया। डबल लाइन का निरीक्षण किया जा रहा है। कासगंज अलीगढ़ के बीच भी एक ट्रेन चालू की जाएगी। शाहजहांपुर मैलानी का बजट नहीं मिला। उनका कहना था कि हाई लेविल प्लेटफार्म नहीं बन पाएगा। इसका बजट नहीं मिला। डीआरएम इसके बाद फतेहगढ़ स्टेशन पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।