फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kanpur SOG raid in Katra Bakshi, three arrested

Farrukhabad News: कानपुर की एसओजी की कटरा बख्शी में दबिश, तीन पकड़े

Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kanpur SOG raid in Katra Bakshi, three arrested
फर्रुखाबाद। कानपुर नंबर की कार से सादे कपड़ों में आए लोगों ने कटरा बक्शी से तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आसपास के लोग कार को देखकर कानपुर की एसओजी बता रहे हैं। पकड़े गए युवकों में एक कानपुर और दो स्थानीय हैं। जबकि दो अन्य साथी भागने में कामयाब रहे।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला कटरा बख्शी में एक मकान बना है। उसके मालिक परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। मकान के बाहर एक दुकान भी है। करीब आठ दिन पहले मकान मालिक के कानपुर निवासी बड़े भाई का पुत्र आया। वह दुकान के ताले तोड़कर उसमें रहने लगा। चार दिन पहले उसके दो अन्य साथी भी आ गए।
शुक्रवार सुबह कानपुर का युवक मोहल्ले के ही दो दोस्तों के साथ दुकान की पटिया पर बैठकर बातें कर रहे थे। उसी समय आई एक कार से सादे कपड़ों में उतरे हथियारबंद लोगों ने कानपुर के युवक को दबोच लिया। उसके साथ बैठे दो स्थानीय लोगों को भी कार में डाल लिया। बाहर पुलिस को देखकर मकान के भीतर मौजूद दो अन्य साथी छतों के रास्ते से भाग गए। पुलिस चंद मिनट में ही तीनों युवकों को कार में डालकर ले गई।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कार कानपुर की लग रही थी, उसमें एसओजी के सिपाही थे। कार में पुलिस के प्रयोग वाला सामान भी रखा था। मऊदरवाजा थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस सूत्र बताते हैं कि कोई रायबरेली में बड़ी डकैती पड़ी है। उसमें कुछ कानपुर के शातिरों का नाम प्रकाश में आया था। इसी के चलते बाहरी पुलिस ने यहां दबिश दी है। हालांकि पकड़े गए स्थानीय लोगों के परिजन उनकी खोजबीन के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed