फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   kanpur news,up news,farrukhabad news,upkendra,bijli vibhag,nirman

फर्रुखाबादः तीन उपकेंद्र बनेंगे, ओवरलोडिंग से मिलेगी राहत

Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
kanpur news,up news,farrukhabad news,upkendra,bijli vibhag,nirman
पहला उपकेंद्र पर लगा ट्रांसफामर्र। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विद्युत उपकेंद्रों पर लोड कम करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने के लिए जिले में तीन नए उपकेंद्रों को बनाने की मंजूरी मिल गई है। दो उपकेंद्र शहर में और एक कमालगंज क्षेत्र में बनेगा। तीनों उपकेंद्रों पर करीब 18 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। इन उपकेंद्रों के बनने से करीब दो लाख लोगों को लाभ मिलेगा। विभाग ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर व गांवों में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। इससे उपकेंद्रों पर लगे ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए रीवैम्प्ड ड्रिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्क्रीम के तहत जिले में कई काम कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे। इसमें नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराना भी शामिल था।
विज्ञापन

जिले में तीन नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कराने की स्वीकृति शासन से मिल गई है। इसमें फतेहगढ़ स्थित केंद्रीय कारागार के पास, जसमई बाईपास व ग्रामीण क्षेत्र में कमालगंज के श्रृंगीरामपुर में उपकेंद्र का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए अधिशासी अभियंता शहरी और ग्रामीण की ओर से अपर जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि उपकेंद्रों के निर्माण के लिए जमीन का चयन जितनी जल्दी हो जाएगा, उतनी जल्दी शासन से बजट मिलने की उम्मीद है।

पहला गांव में बन रहे उपकेंद्र का काम पूरा, जल्द होगा चालू
फर्रुखाबाद। पहला गांव में 2014 में स्वीकृत हुआ विद्युत उपकेंद्र आठ साल बाद बनकर तैयार हो गया है। उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मर और बनाई गई विद्युत लाइनों की टेस्टिंग हो गई है। अब जल्द इसको चालू कर कमालगंज विद्युत उपकेंद्र के 35 गांवों को जोड़ा जाएगा। नए विद्युत उपकेंद्र के चालू होने से 90 हजार लोगों को बिजली संकट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed