फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   kanpur news,up news,farrukhabad news

पूरी रिश्वत न दे पाने से 10 माह बाद भी नहीं मिला राशन कोटा

Thu, 28 Jul 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
kanpur news,up news,farrukhabad news
फर्रुखाबाद। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव सलेमपुर में स्वयं सहायता समूह की महिला को चयन के 10 माह बाद भी राशन कोटा नहीं मिला। महिला का आरोप है कि रिश्वत की पूरी धनराशि न देने के कारण कोटे का आवंटन लटका हुआ है। उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। वहीं, सचिव को रुपये देते वीडियो भी वायरल किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सलेमपुर में सात सितंबर 2021 को खुली बैठक में मां गंगा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्रेेमा देवी का चयन राशन कोटेदार के लिए हुआ था। इसके बाद उन्होंने तहसील में एसडीएम के पास प्रपत्र भी जमा किए।
विज्ञापन

28 सितंबर को प्रेमा देवी के नाम कोटा आवंटित करने की बात कहकर उनसे हस्ताक्षर कराए गए और दो-चार दिन में पत्रावली स्वीकृत होने के साथ दुकान आवंटित करने का आश्वासन दिया गया। 10 माह बाद भी उन्हें राशन की दुकान नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रेमा देवी ने बुधवार को जिलाधिकारी से पूूरे प्रकरण की शिकायत की। यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों व अधिकारियों को वह दो बार रुपये भी दे चुकी हैं। अब अधिकारी बदलने से और रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है।
उनके देवर नवल कुशवाहा ने ग्राम पंचायत सचिव राजीव सुमन को रुपये देते हुए वीडियो भी वायरल किया है। ग्राम पंचायत सलेमपुर के तत्कालीन सचिव राजीव सुमन ने बताया कि समूह की महिला का खुली बैठक में राशन कोटे के लिए चयन हुआ था।

शासनादेश के आधार पर कोई पेच फंसने से राशन दुकान आवंटित नहीं हो सकी थी। रुपये लेने का जो वीडियो वायरल हुआ है वह उनके पास भी आया है। प्रेमा देवी के देवर नवल ने उनसे पांच हजार रुपये उधार लिए थे, वही रुपये वापस करते समय वीडियो बनाया गया है। रिश्वत लेने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed