{"_id":"62d316b38b865f68b841d017","slug":"kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp707926160","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः संपन्न किसान के बाग में मनरेगा से मेड़बंदी, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः संपन्न किसान के बाग में मनरेगा से मेड़बंदी, कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने शनिवार को गांवों का भ्रमण कर मनरेगा कार्यों की हकीकत देखी। संपन्न किसान के बाग में मनरेगा से मेड़बंदी होती देख उन्होंने नाराजगी जताई। इसके साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाबरपुर, महलई व बरौन में मनरेगा से कराए जा रहे तालाबों (अमृत सरोवर) का निर्माण कार्य का देखा। मौके पर काम की प्रगति काफी धीमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। यह भी बताया गया कि एपीओ द्वारा कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। इस पर डीएम ने तेजी से काम कराकर 15 अगस्त तक निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।
कहा कि अमृत सरोवर के चारों ओर बड़े व स्वस्थ पौधे लगाए जाएं। ग्राम पंचायत जसमई में समृद्ध किसान के आम के बाग में मनरेगा से मेड़बंदी व समतलीकरण कार्य कराया जा रहा था। नियम विरुद्ध काम होते देख डीएम का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
उन्होंने जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीडी डीआरडीए राम सिंह ने बताया कि बाग की मेड़बंदी व समतलीकरण कराने के संबंध में बीडीओ बढ़पुर से जवाब मांगा गया है। एडीओ सत्यनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
स्कूल में गंदगी मिलने पर डीएम नाराज
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने शहर के बढ़पुर, अंगूरीबाग, लिंजीगंज के पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय अंगूरीबाग व संविलियन विद्यालय लिंजीगंज में शौचालय बहुत गंदे मिले। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
प्रधानाध्यापकों को सफाई कर्मचारी लगाकर बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दें। जरूरत पड़े तो अतिरिक्त क्लास भी लगाई जाएं। पढ़ाई के साथ ही बच्चों को खेल भी खिलाएं।