फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   kanpur news,up news,farrukhabad news,cbse result

फर्रुखाबादः दसवीं में तपस्या, बारहवीं में ऋषि ने किया टॉप

Sat, 23 Jul 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
kanpur news,up news,farrukhabad news,cbse result
रोजी पब्लिक स्कूल में परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी से उछलते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सीबीएसई दसवीं में छात्राओं और बारहवीं में छात्राओं ने परचम फहराया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर की छात्रा तपस्या मिश्रा ने दसवीं में 99 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया। इसी विद्यालय की छात्रा अनामिका सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे स्थान पाया।
विज्ञापन

बारहवीं में रोजी पब्लिक स्कूल के छात्र ऋषि कटियार ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया। ब्लूवेल के छात्र स्पर्श सक्सेना 97.2 प्रतिशत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर जारी हुए सीबीएसई इंटर के परिणाम देखकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। विद्यालय में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। रोजी पब्लिक स्कूल के बारहवीं के छात्र ऋषि कटियार ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप कर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लूवेल के छात्र स्पर्श सक्सेना ने 97.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे स्थान पर दबदबा बनाया। सेंट एंथोनी स्कूल की छात्रा प्रियल अग्रवाल ओर आर्मी स्कूल की छात्रा श्रद्धा राठौर ने 97 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान पाया।
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के छात्र मनुदेव वर्मा ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपटेन सूची में चौथा, अराध्या, कार्तिकेय राजपूत, आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र सूरज सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर कब्जा किया।
राजपूताना पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य कुमार ने 96 प्रतिशत अंक पाकर छठवां, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के छात्र प्रांजल पाठक, शिवम शर्मा, आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा गौरी शुक्ला, रिषिका चौहान, अंजली यादव ने 95.8 प्रतिशत अंक पाकर सातवें स्थान पर कब्जा किया।
सेंट एंथोनी की सौम्या सिंह, हर्ष राठौर ने 95 प्रतिशत अंक पाकर आठवां, केंद्रीय विद्यालय के छात्र अभिषेक कुमार, एपी पब्लिक स्कूल के कार्तिकेय सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय की वैष्णवी पांडेय ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। रोजी पब्लिक स्कूल के आलोक अग्निहोत्री, आर्मी पब्लिक के मयंक यादव ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
हाईस्कूल में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर की छात्रा वर्तिका मेहरोत्रा, भूमि गुप्ता, प्रगति आनंद ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। सीपी इंटर नेशनल की छात्रा निष्ठा शुक्ला ने 97.7 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा, वीरेंद्र स्वरूप के आदित्य चंदेल, सेंट एंथोनी की छात्रा ओजस्वी भारद्वाज, नवोदय विद्यालय के संदेश कुमार ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवें स्थान पर कब्जा किया।

गुरुकुल विद्यालय की नंदनी, आर्मी पब्लिक स्कूल की दीप्ति, सेंट लॉरेंस की पायल कुमारी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठवां स्थान हासिल किया। सेंट एंथोनी के कार्तिक द्विवेदी, आर्मी पब्लिक स्कूल के रुद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र स्वरूप की अनन्या अग्रवाल, लक्ष्मी राठौर ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपटने में संयुक्त रूप से सातवां स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed