फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kanpur in final by defeating Hardoi by 30 runs

Farrukhabad News: हरदोई को 30 रन से हराकर कानपुर फाइनल में

Sat, 27 May 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 27 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kanpur in final by defeating Hardoi by 30 runs
फर्रूखाबाद। हरदोई को 30 रन से हराकर कानपुर की टीम फाइनल में पहुंची। कानपुर के सौरभ को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में कानपुर और हरदोई की टीमों के बीच मैच खेला गया। कानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मौसम खराब होने के कारण मैच को 25 ओवर से घटाकर 18 ओवर कर कर दिया गया। निर्धारित 18 ओवरों में टीम ने 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। कानपुर टीम की ओर से सुधांशु ने 5 छक्के और 3 चौके की सहायता से 59 रनों की पारी खेली। कप्तान अमन यादव ने 30, सार्थक लोहिया ने 29, आदेश ने 12 रनों का योगदान किया। हरदोई की ओर से सुखदेव यादव ने 18 रन देकर 2, आशीष, राना सिंह, कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। 165 रनों का लक्ष्य पाने उतरी हरदोई की टीम कानपुर के गेंदबाज सौरभ सिंह की घातक गेंदबाजी के सामने ढेर हो गई। पूरी टीम 134 रनों पर ही सिमट गई। सौरभ ने 19 रन देकर पांच खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। सतनाम सिंह ने 19 रन देकर 2, शिवम कटियार ने 33 रन देकर 2 विकेट लिए। हरदोई की टीम की ओर से रिजुल पटेल ने 72 रन बनाए। शेखर राना ने 15, प्रवीन ने 14 रनों का योगदान किया। कानपुर के गेंदबाज सौरभ सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायरिंग आसिफ रजा और सुनील शुक्ला ने की। स्कोरिंग मोहित प्रकाश ने की। इस दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल, सुशील सिंह राठौर, वीना मिश्रज्ञ, समय राजपूत, जिला क्रीडाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed