{"_id":"60c4f0c78ebc3ef795758b90","slug":"kankal-farrukhabad-news-knp6338033138","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिन से गायब युवक का कंकाल मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिन से गायब युवक का कंकाल मिला
विज्ञापन
कमालगंज। 13 दिन पूर्व घर से निकले युवक का कंकाल शनिवार दोपहर महमदगंज मड़ैयन घाट से एक किमी दूर श्रृंगीरामपुर की ओर गंगा के बीच रेत में मिला। परिजनों ने कपड़ों से शिनाख्त की। मृतक के भाई ने नगला गांव निवासी चार लोगों पर प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हंसपुरवा निवासी बिंदर सिंह का 22 साल का पुत्र पीतम सिंह 30 मई की शाम बाइक से कमालगंज जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका फोन भी बंद हो गया। परिजनों ने गुरसहायगंज कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद बिंदर अपने पुत्र तेजराम, सिपाही लाल आदि के साथ पीतम की खोजबीन करते रहे।
शनिवार को कुछ लोगों ने बताया कि महमदगंज मड़ैयन घाट से एक किमी दूर श्रृंगीरामपुर की ओर गंगा के बीच रेत पर (टापू) पर एक युवक का कंकाल मिला है। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और वहां कपड़े से पहचान की। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजेय शर्मा व प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने परिजनों से पूछताछ की। वहीं कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पीतम के बड़े भाई तेजराम ने बताया कि कल्लू नगला गांव निवासी मौसी मुल्लो के यहां भाई पीतम का आना जाना था। इस दौरान जंजाली नगला निवासी चार लोगों से पीतम की दोस्ती व घर पर आना जाना हो गया। उन्हीं में एक युवक की बहन से पीतम के प्रेम संबंध हो गए। पीतम उसे दिल्ली ले गया। वहां दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे लेकिन लड़की का भाई अपनी बहन की शादी दूसरी जगह कराना चाहता था। इसी बात को लेकर वह पीतम से रंजिश मानता था।
युवती के भाई ने पीतम से शादी के लिए हामी भरी तो वह युवती को उसके घर छोड़ आया। आरोप है कि लड़की के भाई ने ही गांव के तीन साथियों के साथ मिलकर पीतम को फोन कर 30 मई को बुलाया और उसकी हत्या कर दी। चारों युवकों ने हत्या के बाद शव, मोबाइल व बाइक को गायब कर दिया। तेजराम ने जंजाली नगला निवासी उदयवीर, रानू, अनुज व ललित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीतम पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। तीन बहनों की शादी हो गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।