{"_id":"5ff85f9f8ebc3e2e6f016e16","slug":"kanha-gaushala-started-with-go-poojan-farrukhabad-news-knp604645179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा गोशाला का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा गोशाला का हुआ लोकार्पण
विज्ञापन
गांव देवरान गढ़िया स्थित गोशाला में हवन पूजन करते विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, डीएम मानवेंद्र सि?
- फोटो : FARRUKHABAD
गो पूजन के साथ शुरू हुई कान्हा गोशाला
कमालगंज। कस्बे के निकटवर्ती गांव देवरान गढ़िया में 1.65 करोड़ की लागत से बनी नगर पंचायत की कान्हा गोशाला का शुक्रवार को हवन-पूजन के साथ लोकार्पण किया गया। 34 लाख से बनाए गए कूड़ा निस्तारण व गोबर गैस प्लांट का भी शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गो संरक्षण को जन-जन का आंदोलन बनाने की अपील की गई।
शुक्रवार को विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति व उनके पति तरुण माहेश्वरी ने 500 गोवंश की क्षमता वाली गोशाला, कूड़ा निस्तारण व गोबर गैस प्लांट का फीता काटकर शुभारंभ किया। गोपालक, चिकित्सक कक्ष, भूसा भंडार आदि का निरीक्षण किया। आचार्य शोभित व्यास ने हवन पूजन कराया। गो पूजन भी हुआ। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सरकार गो संरक्षण के लिए भरपूर प्रयास कर रही है।
इसे अधिक विस्तार देने के लिए गो संरक्षण को जन आंदोलन बनाना होगा। मोहम्मदाबाद के सितवनपुर पिथू में ऐसा हो भी रहा है। वहां के लोग गोशाला में अपने घर से रोटी व अन्य सामान पहुंचा रहे हैं। इससे यह आदर्श गोशाला बन गई है। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि ललितपुर जनपद में भी जनता ने गोसंरक्षण की मिसाल कायम कर प्रदेश को आदर्श गोसंरक्षण माडल दिया। इसी रास्ते पर फर्रुखाबाद को भी बढ़ना होगा।
विज्ञापन
इस समय जिले की गोशालाओं में 6 हजार गोवंश संरक्षित हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति ने कहा कि कस्बे में घरों के बाहर नगर पंचायत का रिक्शा जाएगा। जो लोग गोवंश के लिए रोटी आदि देना चाहेंगे, उसे कर्मचारी एकत्र करके लाएंगे। गोबर गैस प्लांट से ही गोशाला में रोशनी की व्यवस्था होगी। एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल कुमार, ईओ मुन्नाकुमार भी रहे। सभासद सुमित औदीच्य ने 11 हजार रुपये सहयोग की घोषणा की।