फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kalpavis camped

चार हजार कल्पवासियों ने डारा डेरा, दिक्कतों से परेशान

Sat, 16 Jan 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kalpavis camped
रामनगरिया मेले में अस्थायी शौचालय बनाते कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
कल्पवासियों ने डाला डेरा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा तट पर कल्पवासियों की संख्या बढ़ने लगी है। चार हजार से अधिक राउटी लग गई हैं। मेला क्षेत्र में अस्थायी शौचालय और हैंडपंप लगने का काम पूरा न होने से कल्पवासियों को दिक्कतें उठानी पड़ रहीं हैं।
पांचाल घाट गंगा तट पर 28 जनवरी से एक माह के लिए मेला रामनगरिया लगेगा। इसकी तैयारी चल रही है। शनिवार तक 4000 से अधिक कल्पवासियों ने राउटी मेला क्षेत्र में लगा ली हैं। प्रशासन की ओर से जो तैयारियां की जा रही हैं, उनकी गति धीमी है। इससे अभी तक अस्थायी शौचालय, हैंडपंप लगने और बालू में रास्ता बनाने का काम पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इससे कल्पवासियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। पीने को पानी के लिए दूरदराज लगे हैंडपंप पर जाना पड़ता है। बिजली की भी कोई व्यवस्था नहीं हुई है। मेला प्रबधक संदीप दीक्षित ने बताया कि शौचालय निर्माण और हैंडपंप लगवाने का काम चल रहा है। मेला शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम यात्रा में भजनों पर झूमे श्रीराम के भक्त
कमालगंज। श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति के तत्वावधान में शनिवार को श्रीराम यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल श्रीराम दरबार के रथ पर संतजन विराजमान रहे। रामकाज कीन्हें बिना मोहिं कहां विश्राम के साथ अन्य भजनों पर रामभक्त झूमते रहे। कस्बे के रामलीला मैदान से शुरू हुई श्रीराम यात्रा दरियावगंज मार्ग से होते हुए जहानगंज, रजीपुर श्रृंगीरामपुर होकर कस्बे में बड़े हनुमान मंदिर के पास समाप्त हुई।

राम मंदिर निर्माण अभियान के प्रमुख बालिस्टर, पर्यावरण गतिविधि विभाग प्रमुख सुदेश, जिला सयोंजक श्वेता दुबे, गोपाल पालीवाल, धर्मजागरण प्रमुख रवि पाठक, खंड कार्यवाह श्यामबहादुर, राणा कुंवर सिंह, राकेश गुप्ता, श्याम सहयोगी, जिला प्रचारक दीपेश, मधुसूदन दवे व्यवस्था में रहे। संत रतन चेतन्य ब्रह्मचारी, चंदन दास, हरनाथदास महाराज भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed