फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kalindi Express will stop at Nibkarori station from today

आज से नीबकरोरी स्टेशन पर रुकेगी कालिंदी एक्सप्रेस

Thu, 17 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Kalindi Express will stop at Nibkarori station from today
फर्रुखाबाद। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने कानपुर से दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन का नीबकरोरी स्टेशन पर स्टॉपेज बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार रात आठ बजे सांसद मुकेश राजपूत हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।
सांसद मुकेश राजपूत ने बाबा नीबकरोरी धाम, बौद्ध तीर्थ क्षेत्र संकिसा, अलीगंज के अलावा मोहम्मदाबाद क्षेत्र के लोगों की सहूलियत के लिए कांलिदी एक्सप्रेस का नीबकरोरी में स्टॉपेज कराने की रेल मंत्री से मांग की थी।
विज्ञापन

मंत्रालय और रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद प्रयागराज के डीआरएम ने अपनी भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
डीआरएम के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि 17 नवंबर गुरुवार से अप और डाउन कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन नीबकरोरी में रुकेगी।
सभी स्टेशनों पर नीबकरोरी स्टेशन की टिकट भी मिलना शुरू हो जाएगी। सांसद के निजी सहायक अनूप मिश्रा ने बताया कि गुरुवार रात आठ बजे सांसद नीबकरोरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जीएम, डीआरएम आदि अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed