{"_id":"6781f7ca3ad4f559930ababa","slug":"kalindi-express-passengers-kept-wandering-on-the-platform-for-11-hours-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105055-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्लेटफार्म पर 11 घंटे भटकते रहे कालिंदी एक्सप्रेस के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्लेटफार्म पर 11 घंटे भटकते रहे कालिंदी एक्सप्रेस के यात्री
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
फर्रुखाबाद। शुक्रवार तड़के ही घना कोहरा ट्रेनों और सड़क यातायात के लिए मुसीबत बन गया। बस, ट्रक आदि वाहन रेंगते रहे। भिवानी से प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस 11 घंटे देर से रवाना हो सकी। लिहाजा इस ट्रेन के यात्री प्लेटफार्म पर भटकने को मजबूर हो गए।
बृहस्पतिवार रात से ही आसमान घने कोहरे से घिर गया। शुक्रवार तड़के 100 मीटर से भी कम की दृश्यता होने से वाहनों के पहिये थम गए। बस, ट्रक, कारें और दोपहिया सवार रेंग-रेंगकर चलते मिले। दिल्ली से रात में आने वाली रोडवेज बसें दो से तीन घंटे देरी से पहुंचीं। सबसे बुरा असर कालिंदी एक्सप्रेस पर पड़ा। भिवानी से प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 5.35 बसे स्थानीय स्टेशन पर पहुंचकर छह बजे रवाना होती है, मगर यह ट्रेन शाम 3.52 बजे पहुंचकर करीब 11 घंटे देर से 4.21 बजे प्रयागराज रवाना हुई। ट्रेन की लेटलतीफी के चलते तमाम यात्री प्लेटफार्म पर ही परेशान रहे।
हालांकि, कानपुर तक जाने वाले कई यात्री अन्य सुविधाओं का सहारा लेकर गंतव्य तक रवाना होने को मजबूर हो गए। साबरमती से गोरखपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सुबह साढ़े पांच बजे की बजाय करीब सात बजे रवाना हुई। लखनऊ जंक्शन से कासगंज जाने वाली ट्रेन दोपहर 11.50 की बजाय ढाई घंटे देर से 2.33 बजे रवाना हो सकी। पाटलीपुत्र से उदयपुर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस शाम 4.07 बजे की बजाय 5.50 बजे रवाना हो सकी। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई।