{"_id":"68dad9c66d800aee7b0ca9a5","slug":"kaimganj-zone-champion-in-competitions-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-130722-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रतियोगिताओं में कायमगंज जोन चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रतियोगिताओं में कायमगंज जोन चैंपियन
Tue, 30 Sep 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो-38, माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर स्टेडियम में मौजूद विजेता खिलाड
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। चैंपियन खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं में कायमगंज जोन चैंपियन बना।
समापन अवसर पर हुई तीन हजार मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में रागिनी, 400 मीटर में रमा देवी, जेबलिन थ्रो में मोनिका, जूनियर वर्ग तीन हजार मीटर दौड़ में कीर्ति ने बाजी मारी। सीनियर बालक वर्ग पांच हजार मीटर वॉकचाल में अनमोल, जेवलिन थ्रो में अंबर कुमार, जूनियर वर्ग पांच हजार मीटर वॉकचाल में अर्जुन सिंह, जेवलिन थ्रो में अरविंद पाल व 400 मीटर दौड़ में निकित कुमार विजेता रहे।
जूनियर बालक वर्ग में शांतनु, सीनियर बालक वर्ग में निखिल राजपूत, अभिषेक कुमार, सब जूनियर बालक वर्ग में रुद्र प्रताप सिंह, अंकित सिंह को चैंपियन चुना गया। सीनियर बालिका वर्ग में रमा देवी, जूनियर में सृष्टि कुमारी चैंपियन रहीं। विजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले शिक्षकों व व्यायाम शिक्षकों को भी पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने पुरस्कार बांटे। निर्णायक मंडल में देवेंद्र कुमार, राकेश कुमार, आरती यादव, दीपावली कुमार, मनीषा यादव, रितु मिश्रा, सुनील पाल, केशव गंगवार, सतेंद्र सिंह, रजनीश शिवा, अर्जुन प्रताप सिंह, अभिषेक अवस्थी, नेहा भारद्वाज, घनश्याम, सुब्रत शाक्य, एजाज अहमद सिद्दीकी, व अनिकेत कुमार आदि शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. विनीत चौहान, सह संयोजक राजेंद्र सिंह कुशवाह, प्रधानाचार्य डॉ. महेश राजपूत, प्रेमपाल सिंह, शिवओम द्विवेदी, प्रवेश रत्न शाक्य व अतुल दास आदि मौजूद रहे।