फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kaimganj SDM accused of assault and harassment after forcing a person into the 'murga' (rooster) position.

Farrukhabad News: कायमगंज एसडीएम पर मुर्गा बनाकर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप

Tue, 09 Jun 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kaimganj SDM accused of assault and harassment after forcing a person into the 'murga' (rooster) position.
फर्रुखाबाद। भाकियू व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कायमगंज एसडीएम पर मुर्गा बनाकर पिटाई करने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम से जान का खतरा बताकर जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अमृतपुर क्षेत्र के निवासी बजरंग दल व भाकियू कार्यकर्ता अभय चौहान, दलवीर सिंह, राजीव राजपूत, हर्षित सिंह, सौरभ सिंह सहित 16 लोगों ने कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी से शिकायत की। उन्होंने कहा कि दो जून काे भाकियू (अखंड प्रदेश) के आह्वान पर कायमगंज क्षेत्र में गोवंश की दयनीय दशा पर विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने पर एसडीएम ने स्वीकार नहीं किया। पुलिस ने 28 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की। इसमें 10 कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया। 18 कार्यकर्ताओं को एसडीएम के यहां उपस्थित होने की शर्त पर रिहा कर दिया गया। चार जून को 18 में से 15 कार्यकर्ता एसडीएम के पास पहुंचे। दोपहर 2:10 बजे उन लोगों को लिपिक के कक्ष में खड़ा कर मोबाइल जब्त कर लिया। एक और कार्यकर्ता के आने पर गेट बंद कर लिया गया। आरोप है कि सभी को मुर्गा बनने का आदेश दिया। विरोध करने पर एसडीएम ने उन लोगों को लाठी से पीटा। अभय चौहान के घुटने व पैर की अंगुलियों में गंभीर चोटें आईं। 40 मिनट तक यातना देने का आरोप लगाया। घटना की शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी दी। कार्यकर्ताओं का कहना कि उन्हें एसडीएम से जान का खतरा है। कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच कराने, मेडिकल परीक्षण कराने, एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बेवजह धरना प्रदर्शन करने में 28 लोग पाबंद किए गए थे। इनमें 10 को जेल भेजा गया था। 18 को निजी मुचलके पर छोड़ा गया था, उन्हें चार दिन से प्रतिदिन तारीख लगाकर बुलाया जा रहा है, जिससे वह पुनरावृत्ति न कर सकें और कानून व्यवस्था में कोई बाधा उत्पन्न न कर सकें। मारपीट व उत्पीड़न का आरोप गलत है। -अतुल कुमार, कायमगंज एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed