फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kadrigate-Maseni road jammed for one and a half hours, soldiers removed vehicles

Farrukhabad News: कादरीगेट-मसेनी मार्ग पर डेढ़ घंटे जाम, सैनिकों ने वाहन निकलवाए

Sat, 20 Sep 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 20 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kadrigate-Maseni road jammed for one and a half hours, soldiers removed vehicles
फोटो-06, कादरीगेट-मसेनी मार्ग पर जाम में फंसे वाहनों की लगी कतार।
फर्रुखाबाद। सुबह से ही कादरीगेट-मसेनी मार्ग पर लगे पुराने बिजली के खंभों को काटने का काम शुरू किया गया। सड़क पर खंभे गिरने और हटाने के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के करीब हालात ऐसे हो गए कि वाहन बुरी तरह फंस गए। इसी दौरान जाम में एक सैन्य वाहन भी फंस गया। उसमें से उतरे सैनिकों ने करीब डेढ़ घंटे प्रयास के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कादरीगेट चौराहे से लकूला के बीच में बिजली के पुराने खंभों को काटने का काम शुरू किया गया। खंभों को सड़क की ओर गिराया जाता था। लिहाजा कर्मचारी वाहनों को रोक देते थे। इससे कई बार जाम लगा और खुलता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे वाहन इस कदर फंस गए कि रेंगना भी बंद हो गए। इसी दौरान एक सैन्य वाहन भी जाम में फंस गया। उसमें मौजूद सैनिकों ने उतरकर आड़े तिरछे फंसे वाहनों को सही कराया। काफी प्रयास के बाद जाम खुलवाया जा सका।
करीब डेढ़ घंटे प्रयास के बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। जाम में फंसे लोगों को खासी दिक्कतों का सामने करना पड़ा। जाम की वजह से आसपास के दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बिर्राबाग निवासी रमेश कुमार का कहना है कि बिजली विभाग रात में खंभे हटाने का काम करना चाहिए। दिन में राहगीरों के साथ अनहोनी की आशंका भी रहता है। काम भी काफी धीमी गति से होता है। रात में यातायात न के बराबर होता है, लिहाजा तेजी से काम पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed