{"_id":"5e540b078ebc3ef3f02655fa","slug":"jyoti-nis-pad-yatra-celebrated-falgun-festival-farrukhabad-news-knp5467178139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति निशान पदयात्रा निकाल मनाया फाल्गुन उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति निशान पदयात्रा निकाल मनाया फाल्गुन उत्सव
विज्ञापन
खाटू श्याम की निशान यात्रा में शामिल लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। खाटू नरेश श्याम बाबा का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने फाल्गुन उत्सव के तहत ज्योति निशान पदयात्रा निकाली। श्याम बाबा के जयकारे लगाते भक्त चल रहे थे। रास्तों में पदयात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। भक्तों ने श्याम बाबा की झांकी के दर्शन किए।
शहर के लोहाई रोड स्थित श्याम शक्ति मंदिर से यात्रा का शुभारंभ हुआ। पं. प्रदीप पांडेय ने ज्योति प्रज्ज्वलन, ध्वज पूजन किया। इसके बाद ध्वज वाहक के रूप में श्याम कृपा मंडल के पवन अग्रवाल, सुरेंद्र सफ्फड़, अरुण जालान, मोहित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कृष्णकुमार, राहुल ने वेद मंत्रोच्चार के साथ श्याम बाबा का पूजन किया।
भक्त हाथों में ध्वज लेकर लोहाई रोड से चौक, नेहरू रोड, सेठ गली, नितगंजा, बैंक रोड, रेलवे रोड होते हुए मंदिर पहुंचे। भक्तजन श्याम बाबा के जयकारे लगाते चल रहे थे। पदयात्रा पर भक्त फूलों की वर्षा करते रहे।
विज्ञापन
आयोजक मंडल ने बताया कि यह यात्रा 26 फरवरी को खाटू राजस्थान में 30 किमी पदयात्रा करेगी। वहां भव्य आरती और बाबा के दर्शन का लाभ मिलेगा। पदयात्रा में महिला मंडल की रेनू सगातिया, बीना जालान, आभा, ऋतु, मीनू, पारुल, दीपिका, रोशनी, रानी सफ्फड़, खुशबू के अलावा पुरुष भक्तों में अन्नू, गौरव, सत्यम, ललित, प्रयांशु, गोपाल, मोहित, रोहित, अभिषेक, संजय गर्ग आदि मुख्य भूमिका में रहे।
महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसी के साथ भक्त खाटू श्याम राजस्थान रवाना हो गए।