फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jwala Devi's flame lit in Devi Jagran of Ramnagariya

Farrukhabad News: रामनगरिया के देवी जागरण में जली ज्वाला देवी की ज्योति

Mon, 27 Jan 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 27 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jwala Devi's flame lit in Devi Jagran of Ramnagariya
डंडी मंडल की शोभा यात्रा में मौजूद संत। - फोटो : डंडी मंडल की शोभा यात्रा में मौजूद संत।
फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में रविवार रात हुए देवी जागरण में ज्वाला देवी मंदिर से आई ज्योति जलती रही। जिलाधिकारी ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। जागरण में सजी झाकियां देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन


रामनगरिया मेला के सांस्कृतिक पंडाल में हुए देवी जागरण में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज्वाला देवी मंदिर से लाकर ज्योति रखी गई। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने पूजा-अर्चना कर जागरण का शुभारंभ किया। कानपुर के कलाकारों से गीत प्रस्तुत किए तो भक्त झूमने लगे। प्रांशी ने तेरी कृपा से मईया सब काम चल रहा है, गीत की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। माता काली, शिव परिवार, राधा-कृष्ण आदि की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति, मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे। मेला रामनगरिया में सोमवार भोर से ही गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गंगा मइया को पहनावन, कथा, भागवत, मुंडन आदि कार्यक्रमों से पुण्य की धारा और तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
डंडी मंडल ने निकली शोभायात्रा
शिवरामा आश्रम से डंडी मंडल की शोभा यात्रा तीसरी सीढ़ी से अग्नि अखाड़ा मंडल के अध्यक्ष बच्चा स्वामी शिवस्वरूप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में निकाली गई है। शोभायात्रा परिक्रमा रास्ते से होते हुए गंगा तट पर पहुंच कर पूजा-अर्चन करने के बाद अपने आश्रम में पहुंची। सेवा आश्रम, थानेश्वर आश्रम, राजेश्वरा आश्रम, विष्णु आश्रम, रामप्रकाश आश्रम, सिद्धेश्वर आश्रम, जगदीशा आश्रम, देवा आश्रम, हरिओम आश्रम, श्यामनाथ शास्त्री, ब्रजेश दास, बृजेश स्वरूप ब्रह्मचारी, मंगला स्वसरूप ब्रह्मचारी आदि रहे।
--------------

मेला क्षेत्र में अवैध वसूली को लेकर मारपीट
सोमवार को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव निब्बी नगला निवासी प्रवीण कुमार भागवत कथा के कलश विसर्जन करने मेला रामनगरिया में ट्रैक्टर से आए। वाहन स्टैंड पर निर्धारित रेट से अधिक रुपये लिए जाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने मामला शांत करने प्रयास किया तो सिपाही पंकज के साथ भी बदसलूकी करने लगे। मौके पर पहुंचे थाना मेला प्रभारी संजय राय ने अवैध वसूली व मारपीट करने वाले एक कर्मचारी को पकड़कर थाने ले गई। प्रवीण कुमार ने वाहन स्टैंड कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी। वाहन स्टैंड के पार्टनर सुमित द्विवेदी ने बताया कि मेला थाना प्रभारी के हमराह पंकज ने उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उन्हें भी गालीगलौज कर मारपीट की। मेला थाना प्रभारी का कहना है कि वाहन स्टैंड वाले एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। उसी में एक कर्मचारी को पकड़ कर लाए है। पुलिस द्वारा कोई मारपीट नहीं की गई है।
---------------

देश की खुशहाली के लिए डाली गई यज्ञ में आहुति
चरित्र निर्माण शिविर म गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्र की सुख, समृद्धि ऐश्वर्य के लिए यज्ञ किया। आचार्य चन्द्रदेव शास्त्री ने कहा कि जिस देश के अन्न जल वायु से हमारा पालन पोषण होता है। देश की सुख समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना करना और राष्ट्र की उन्नति के लिए अपने कर्तव्यों का भलीभांति निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उत्कर्ष आर्य, उदयराज आर्य, संदीप आर्य, हरिओम शास्त्री, शिशुपाल आर्य, राजीव यादव, रामजीत सिंह,सुरेश चंद्र,दीपू राजपूत,अजीत आर्य मौजूद रहे।

------------
मौनी अमावस्या स्नान को लेकर रूट किया गया डायवर्जन

फर्रुखाबाद। मौनी अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस अधीक्षक ने रूट डायवर्जन करने के निर्देश दिए। कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर व लोडर आदि गुरसहायगंज जनपद कन्नौज से छिबरामऊ की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। छिबरामऊ से जहांनगंज होकर फतेहगढ़ को आने वाले ट्रक, टैंकर डीसीएम, टंपर व लोडर आदि को छिबरामऊ जनपद कन्नौज से बेवर जनपद मैनपुरी से होते हुए चलेंगे। बेवर की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले वाहन बेवर में ही रोके जाएंगे। जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहन ब्राहिमपुर अलीगंज वार्डर जनपद एटा में रोके जाएंगे। शाहजहांपुर व बरेली से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहन थाना अल्लागंज व हुल्लापुर शाहजहांपुर में व जरियनपुर चौराहे से ढाईघाट शमसाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को जरियनपुर जनपद शाहजहांपुर पर रोका जाए। जनपद हरदोई की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहन रुपापुर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई में रोके जाएंगे। यह व्यवस्था 28 की सायं चार बजे से 29 जनवरी तक रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed