फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jura will run in the awareness campaign

जौरा में चलाया जाएगा जन जागरण अभियान

Sat, 01 Aug 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 01 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jura will run in the awareness campaign
जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री सड़क
विज्ञापन
योजना, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, स्वच्छ शौचालय और निर्मल भारत योजना के कार्यों की समीक्षा की गई। सांसद ने जिला पंचायत राज अधिकारी से शौचालयों के बारे में अवगत कराने के लिए कहा।

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश कुमार से शौचालयों की बावत जानकारी की। उन्होंने बताया कि लोहिया ग्रामों में शौचालयों को बनवाया जा रहा है। इसके अलावा गंगा किनारे बसे 55 गांवों में शौचालयों को बनवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

सांसद ने कहा कि उन्हें गंगा किनारे बसे किन्हीं पांच ग्रामों का निरीक्षण कराया जाए, जहां शौचालय बन रहे हैं। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने विधायक अजीत कठेरिया की मांग पर उनके गांव जौरा में शौचालय के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान चलाने को कहा।

परियोजना निदेशक डा. डीआर विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में 173 तालाबों में खुदाई का कार्य मनरेगा से प्रारंभ करा दिया गया है। 2126 इंदिरा आवासों की प्रथम किश्त निर्माण के लिए जारी की जा चुकी है। आजीविका मिशन में समूह गठित किए जा चुके हैं। डीएम ने बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समूहों के संचालन के लिए समूहों को वित्तीय सहायता

उपलब्ध करवाई जाए। सांसद ने कहा कि आदर्श ग्राम खिमसेपुर में अधिकारी प्राथमिकता से विभिन्न योजनाओं को लागू करें। अधिशासी अभियंता जल निगम ने कहा कि दो पेयजल योजनाएं चल रही हैं। उनमें कोई बाधा नहीं है। विधायक ने डीएम से शिकायत की कि पौधरोपण कहीं दिखाई नहीं देता है। डीएम ने वन विभाग के रेंजर को निर्देश दिए कि जहां भी

पौधरोपण किया जाए, वहां की पौधरोपण करते हुए फोटो भी ली जाए। सांसद ने रमन्ना गुलजार बाग के विकास के लिए भी कहा। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत अमर सिंह को निर्देश दिए कि बिजली दुर्घटना से हुई मृत्यु पर तुरंत आर्थिक मदद मृतक के परिजनों को दी जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed