{"_id":"6161dc3d8ebc3e61ef7d2e28","slug":"junior-engineers-boycott-online-work-farrukhabad-news-knp657347859","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंताओं ने ऑनलाइन काम का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंताओं ने ऑनलाइन काम का किया बहिष्कार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अवर अभियंताओं और प्रोन्नत एसडीओ ने संशाधन नहीं तो कार्य नहीं के सिद्घांत पर शनिवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके तहत उन्होंने सीयूजी मोबाइल नंबरों को बंद कर विभागीय ऑनलाइन होने वाले कामों का बहिष्कार कर दिया है। वह बिना फोन और लैपटॉप के सुबह दस से पांच बजे तक काम करेंगे।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के केंद्रीय आह्वान पर अवर अभियंताओं और प्रोन्नत एसडीओ का आंदोलन चल रहा है। केंद्र व प्रदेश स्तर पर सुनवाई न होने पर शनिवार को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जेई वेद प्रकाश भारती की अध्यक्षता में भोलेपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बैठक हुई। इसमें वेद प्रकाश भारती ने कहा कि कोरोना काल में जहां निजी क्षेत्र के सभी संस्थान बंद थे, वहां स्वास्थ्य, पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने काम किया।
इसके बावजूद विद्युत कार्मिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिस कारण केंद्रीय संगठन के आह्वान पर आंदोलन किया जा रहा है। विभाग से सीयूजी मोबाइल नंबर के मोबाइल फोन और विभागीय कम करने के लिए लैपटॉप मुहैया नहीं कराया गया है। निजी फोन में सीयूजी नंबर और विभागीय काम के लिए खुद का लैपटॉप प्रयोग करना पड़ रहा है। अब जब तक विभाग से मोबाइल और लैपटॉप नहीं मिलेगा, तब तक सीयूसी नंबर बंद रखा जाएगा और विभागीय सभी ऑनलाइन काम भी नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
वर्क टू रूल के अनुसार बिना फोन व लैपटॉप का प्रयोग किए सुबह दस से शाम पांच बजे तक काम किया जाएगा। शानिवार शाम को ही जेई व प्रोन्नत एसडीओ ने सीयूजी मोबाइल नंबरों को बंद कर लिया। इस दौरान एसडीओ रघुनाथ तित्तल, जेई रंजीत मौर्या, मासूम अली, अजय सिंह, अजय बाबू, राघवराम पांडेय, अमित शर्मा, राकेश कुमार, दीपक कुमार मौजूद रहे।
यह काम होंगे प्रभावित
अवर अभियंताओं के निर्देश पर फाल्ट आने पर 11 केवी लाइन बंद करने के लिए शटडाउन मिलता है। सीयूजी नंबर बंद होने से फाल्ट ठीक करने के लिए संविदा लाइनमैनों को शटडाउन लेने में दिक्कत होगी। ऑनलाइन काम न करने से झटपट पोर्टल से घरेलू, निवेशमित्र पोर्टल से कामर्शियल, औद्योगिक कनेक्शन व पीटीडब्लू के ऑनलाइन होने वाले बिजली कनेक्शन प्रभावित होंगे।
एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी उनके पास इस संबंध में कोई पत्र नहीं आया है। सीयूजी मोबाइल नंबर बंद करना और ऑनलाइन काम न करने का जेई संगठन ने निर्णय लिया है तो इससे काफी काम प्रभावित होगा। वैकल्पिक व्यवस्था का निर्णय उच्च अधिकारियों द्वारा लिया जाएगा।