फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jolachap Clinic could not be sealed due to closure

बंद मिलने से सील नहीं हो सका झोलाछाप का मेडिकल व क्लीनिक

Tue, 30 Jul 2019 05:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
Jolachap Clinic could not be sealed due to closure
मेडिकल स्टोर के बाहर बैठे किसान नेता से वार्ता करते तहसीलदार व डीआई। - फोटो : FARRUKHABAD
झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी क्लीनिक और मेडिकल स्टोर चलाने की शिकायत पर तहसीलदार व डीआई उसे सील करने पहुंचे। क्लीनिक व मेडिकल बंद मिलने पर सील नहीं हो सका। टीम वहां से बैरंग वापस चली गई।
विज्ञापन

19 जुलाई को अचरा रोड स्थित गांव सत्तार नगर में भाकियू लोकशक्ति के नेताओं द्वारा एक सभा में अवैध क्लीनिक व मेडिकल स्टोर चलाने का मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद एसीएमओ डॉ. राजीव शाक्य जांच के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान किसान नेता राजवीर सिंह व झोलाछाप के बीच मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन

राजवीर ने झोलाछाप चरन सिंह व उनके भाई जोगेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डिप्टी सीएमओ ने भी झोलाछाप के खिलाफ बिना डिग्री के प्रैक्टिस करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को राजवीर सिंह ने अन्य किसान नेताओं के साथ जाकर एसपी से शिकायत की थी कि झोलाछाप मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब भी वहीं बैठकर प्रैक्टिस कर रहा है और मेडिकल स्टोर भी संचालित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उनका घर भी है। वह हम लोगों को जान से मारने की धमकी देते हैं। इस पर मंगलवार को तहसीलदार भूपाल सिंह, डीआई अशोक कुमार चौधरी, दरोगा रहीस खान पुलिस फोर्स के साथ क्लीनिक व मेडिकल स्टोर सील करने पहुंचे, लेकिन वहां दोनों दुकानों में ताले लटके मिले। इससे कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

किसान नेताओं का आरोप था दुकान सील होने की झोलाछाप को भनक लग गई, इससे दुकान खोली नहीं है वैसे रोजाना खुलती है। डीआई ने किसान नेताओं से मेडिकल स्टोर खोलने का प्रमाण देने को कहा है। डीआई ने बताया कि बंद दुकान को सील नहीं किया जा सकता है। यदि मेडिकल खोला जा रहा है इस पर नजर रखी जाएगी और ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed