फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   JNM student dies under suspicious circumstances

Farrukhabad News: जेएनएम की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 20 Feb 2024 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
JNM student dies under suspicious circumstances
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में जेएनएम का कोर्स कर रही छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव मोरचरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी गई है। अस्पताल पहुंचे मृतका के बहनोई ने मायके वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

मैनपुरी के देवीरोड स्थित नगला कैथ निवासी आनंद प्रताप सिंह अपनी पत्नी लक्ष्मी (26) व डेढ़ साल के बेटे के साथ फतेहगढ़ गीतापुरम कालोनी में रह रहे हैं। वे पत्नी को जेएनएम का कोर्स करवा रहे थे। सोमवार देर शाम अचानक लक्ष्मी की हालत बिगड़ गई। आनंद प्रताप सिंह ने आवास विकास में रह रहे बहनोई क्षेत्रपाल सिंह को सूचना दी। क्षेत्रपाल सिंह के पहुंचने से पहले ही आनंद प्रताप लक्ष्मी को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी। क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि लक्ष्मी उनकी साली है, जबकि आनंद प्रताप भांजा है। उन्होंने लक्ष्मी के पिता मैनपुरी के थाना कुरावली के गांव बसंतपुर निवासी रामखिलाड़ी को सूचना दे दी है। लक्ष्मी की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है। बीमार होने की भी भांजे ने कोई भी सूचना नहीं दी थी। परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नाले में मिला वृद्ध बाबा का शव
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के लकूला स्थित एक नाले में सोमवार देर शाम करीब 70 वर्षीय एक बाबा का शव पड़ा देखा। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे निकलवाकर लोहिया अस्पताल लाई। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव मोरचरी में रखवाने के बाद शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed