फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelry found in a silver glass during excavation of the foundation of a temple under construction

Farrukhabad News: निर्माणाधीन मंदिर की नींव खोदाई में चांदी के गिलास में मिले जेवर

Tue, 11 Nov 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 11 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jewelry found in a silver glass during excavation of the foundation of a temple under construction
फोटो: 10 कमालगंज के श्रंगीरामपुर में ग्रामीण से पूछताछ करते इंस्पेक्टर। स्रोत:पाठक - फोटो : poni news
कमालगंज। श्रंगीरामपुर गांव में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर के चबूतरे की नींव खोदने के दौरान जेवर से भरा एक चांदी का गिलास निकला। इसकी जानकारी पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

उसी दौरान पांच- छह ग्रामीण जेवर व गिलास उठा ले गए। भूमि स्वामी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों से पूछताछ कर कुछ जेवर बरामद किए। पुलिस ने एसडीएम सदर को भी सूचना दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव श्रंगीरामपुर निवासी रविशंकर औदीच्य पत्नी रुचि व बच्चों के साथ आगरा में रहते हैं। वह आगरा में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में कार्यरत हैं। गांव में घर के पास वह हनुमान जी के मंदिर का निर्माण कार्य करा रहे हैं, इसकी देखरेख उनका चचेरा भाई दीपू पंडित करता है। मंदिर के आगे चबूतरे के निर्माण के लिए रविवार को नींव खोदी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के मजदूर भोलू को खोदाई के दौरान एक चांदी का बड़ा गिलास मिला, उसके अंदर मिट्टी व कुछ जेवर थे। उसने वह गिलास दीपू को दिया। घर के बाहर ही दीपू ने गिलास की मिट्टी हटाई तो उसमें सोने के मोती, गिन्नी और कुछ जेवर निकले। खजाना निकलने की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान पांच- छह ग्रामीण सारा जेवर लेकर चले गए। इस पर मामले की जानकारी रविशंकर को दी गई।
देर रात रविशंकर पत्नी रुचि के साथ घर पहुंचे और पूरी जानकारी यूपी 112 पर दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार, कस्बा प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने ग्रामीणों की फटकार लगाई। इसके बाद ग्रामीण नारायण, केशव, मुन्नी देवी व सत्यनारायण ने कुछ जेवर वापस कर दिए। एक ग्रामीण ने पीतल का गिलास वापस किया। अन्य ग्रामीणों के मुताबिक केबल 25 प्रतिशत सामान ही वापस मिला है, चांदी के गिलास के बदले पीतल का दिया गया।
क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी, कुछ सामान बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई है। उनके आदेशानुसार कार्रवाई होगी। वहीं, जेवर वहां कहां से आए इसकी जानकारी कराई जाएगी।



50 से 70 साल पुराने हैं जेवर, गलने लगा था गिलास

मामले में इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने पूछताछ कर लोगों से जेवर मांगे। इस दौरान कुछ लोगों ने 10 मोती, एक नथुनी, चूड़ी की पत्तर व एक गिलास दिया। ग्रामीणों के अनुसार जेवर करीब 50 से 70 वर्ष पुराना लग रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जो गिलास मिला है वह पीतल या कांसे का है। काफी पुराना होने से गिलास गल गया है, वह छूते ही टूट रहा। (संवाद)

फोटो: 10 कमालगंज के श्रंगीरामपुर में ग्रामीण से पूछताछ करते इंस्पेक्टर। स्रोत:पाठक

फोटो: 10 कमालगंज के श्रंगीरामपुर में ग्रामीण से पूछताछ करते इंस्पेक्टर। स्रोत:पाठक- फोटो : poni news

फोटो: 10 कमालगंज के श्रंगीरामपुर में ग्रामीण से पूछताछ करते इंस्पेक्टर। स्रोत:पाठक

फोटो: 10 कमालगंज के श्रंगीरामपुर में ग्रामीण से पूछताछ करते इंस्पेक्टर। स्रोत:पाठक- फोटो : poni news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed