{"_id":"86a2f41aced6e3e9654f1b8778695146","slug":"jewellary-market-close-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार बंद रहने से एक करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार बंद रहने से एक करोड़ का कारोबार प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने व हीरे के आभूषणों पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में सराफा व्यवसायियों ने गुरुवार को श्री सर्राफा कमेटी के बैनर तले बाजार बंदी रखी। इस दौरान सराफा कारोबारियों ने नेहरू रोड पर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री सर्राफा कमेटी के बैनर तले शहर के सेठ गली, नेहरू रोड, त्रिपोलिया चौक, होरीलाल मार्केट और रेलवे रोड आदि बाजारों में स्थित सराफा की दुकानें बंद रहीं। कटरा डौरूनाथ में सराफा कारीगरों ने भी काम नहीं किया। सर्राफा व्यवसायी और कारीगर दुकानें बंद कर नेहरू रोड पर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली। प्रांतीय महामंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि केंद्र सरकार ने सोने व हीरे के आभूषणों पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर सराफा कारोबारियों की कमर तोड़ने का काम किया है। अध्यक्ष मनोज रस्तोगी ने कहा कि दो लाख से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता से लोगों के आगे काफी दिक्कतें आ रही हैं।
कारोबारियों ने कहा कि उनकी समस्याओं का अगर समाधान न हुआ तो प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को भी बाजार बंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि बाजार बंदी से करीब एक करोड़ का सर्राफा कारोबार प्रभावित हुआ है। इस असवर महामंत्री राजीव शुक्ला, लल्ला रस्तोगी, रिंकू रस्तोगी, किशन पंजाबी, अमित वर्मा, संजय वर्मा, अनिल रस्तोगी, कोषाध्यक्ष चंद्रकिशोर वर्मा, विमलचंद्र वर्मा, दीपक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रानू वर्मा, राहुल वर्मा, अशोक गुप्ता, विनोद वर्मा, कृपाशंकर वर्मा, दीपक वर्मा, उत्तम वर्मा और गोपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।