फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery worth ten lakhs stolen by breaking the locks of the house

मकान के ताले तोड़कर से दस लाख के जेवर चोरी

Sun, 14 Nov 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth ten lakhs stolen by breaking the locks of the house
शमसाबाद (संवाद)। मकान के ताले तोड़कर चोर दस लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस सहित फोरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन की। खोजी कुत्ते ने भी दौड़ लगाई लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

गांव बेलासराय गजा निवासी राधा मिश्रा शुक्रवार को मकान में ताला डालकर बेटी रुचि की ससुराल शाहजहांपुुर जिले के मदनापुर गई थीं। वहां नाती अहम के जन्मदिन पर कार्यक्रम था।
विज्ञापन

राधा के बेटे राजीव व संजीव नोएडा में परिवार के साथ रहते हैं। रात में चोर ताले तोड़कर घुसे गए। बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर सोने के दो हार, छह अंगूठी, आठ चूड़ी, दो जोड़ी पायलें, एक कमर गुच्छा, एक चांदी की पेटी, 12 चांदी के सिक्के, दो हजार रुपये के अलावा बहन सुमन के जेवर भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह घर के ताले टूटे देखकर ग्रामीणों ने राधा को सूचना दी। वह बेटी के साथ घर पहुंचीं। जेवर व नगदी चोरी हो जाने से राधा बेहोश होकर गिर गईं। प्रधान के पति संत कुमार मिश्रा ने की सूचना पर प्रभारी एसओ जुगल किशोर पाल व फोरेंसिक टीम ने जांच की। खोजी कुत्ते ने घर में पड़े सामान को सूंघकर आसपास दौड़ लगाई। राधा ने दस लाख के जेवर चोरी होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed