फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery worth Rs 20 lakh stolen from ex-serviceman's house

Farrukhabad News: पूर्व सैनिक के मकान से 20 लाख के जेवर चोरी

Mon, 12 Feb 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 20 lakh stolen from ex-serviceman's house
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र में चोरों ने तीन स्थानों पर घटना को अंजाम दिया। एक फौजी के मकान के ताले तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोर अपने साथ डीवीआर भी ले गए। एक किराने की दुकान से नकदी समेत 18 हजार का सामान साफ कर ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी पूर्व सत्यपाल सिंह चौहान का पुत्र विकास चौहान महाराष्ट्र के पुणे में इंजीनियर है। वह घर में पत्नी ऊषा चौहान, पुत्र वधु सारा चौहान और बेटी विनीता के साथ रहते हैं। वह करीब डेढ़ माह पहले पूरे परिवार के साथ बेटे के पास घूमने चले गए। घर में ताले लगे थे।
विज्ञापन

मकान के सामने रह रहे पं. मिथलेश अग्निहोत्री ने शनिवार दोपहर में मुख्य गेट का ताला खुला देखा। वह समझे कि दूरदराज से आकर आराम कर रहे होंगे। रविवार सुबह जब कोई नहीं दिखा, तो उन्होंने फोन कर बाहर आने की बात कही। सत्यपाल ने कहा कि वह तो बेटे के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यपाल के कहने पर मोहल्ले के लोग गेट के अंदर घुसे, तो कमरों के ताले टूटे थे। सत्यपाल ने जहानगंज के गांव महरूपुर खार निवासी साले जसहेंद्र कुमार को जानकारी दी। उन्होंने घर पहुंचकर मकान का जायजा लिया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
मकान में छह कमरों के ताले तोड़कर उसमें बनी अलमारियों के भी लॉकर तोड़कर सामान कमरे में फेंका गया। एक कमरे में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोर ले गए। उन्होंने बताया कि रिश्तेदारों से बातचीत में बता चला कि घर से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। सत्यपाल सिंह परिवार के साथ कार से घर आ रहे हैं। वह सोमवार दोपहर तक यहां पहुंचेंगे।
वहीं, भोलेपुर निवासी रज्जाक अली की चांदपुर में किराने और चूड़ी की दुकान है। शनिवार रात चोरों गैलरी का ताला तोड़कर मकान के रास्ते दुकान में घुस गए। दुकान से सिगरेट, चूड़ी, साबुन समेत करीब 15 हजार का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखी तीन हजार की रेजगारी भी चोर ले गए। पीड़ित ने पांचाल घाट चौकी पर पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार करेंगे।

------
खाली पड़े मकान के भी चोरों ने तोड़े ताले
चांदपुर निवासी पातीराम के दो मकान हैं। एक मकान खाली पड़ा है। शनिवार रात किसी वक्त चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर कमरों के भी ताले तोड़ दिए। मगर घर में कोई सामान न होने से नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed