फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from old lady's locked house

Farrukhabad News: वृद्धा के बंद घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी

Thu, 20 Jun 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from old lady's locked house
कायमगंज। वृद्ध महिला के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने ताले तोड़कर लाखों के जेवर-नकदी चोरी कर लिए। घर में बिखरा सामान व चोरी गए माल को देखकर वृद्ध महिला के आंसू झलक पड़े। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

गांव मीरगंज निवासी स्व सुरेंद्र चतुर्वेदी की पत्नी रानी चतुर्वेदी (70) गांव में अकेली रहती हैं। उनका पुत्र सुशील बाहर नौकरी करता है। रात को वे अपने देवर अशोक चतुर्वेदी के यहां सोने चली जातीं हैं। मंगलवार रात रोज की तरह वे सोने चली गईं। चोरों ने मौका पाकर मेन गेट का ताला तोड़ दिया। कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से के ताले तोड़ दिए। चोर माल जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सुबह जब रानी घर पहुंची, तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह नजारा देख वे दंग रह गईं। उनके आंसू छलक पड़े। रानी ने बताया चोर एक जोड़ी टॉप्स, सोने की चेन, दो अंगूठी, नाक के चारफूल, 5 जोड़ी पायल, चांदी के 15 सिक्के, एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस व दरोगा सुनील कुमार ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा सुनील कुमार ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध है। एक युवक से गांव के लोगों ने मारपीट की थी। कार्रवाई से बचने के लिए चोरी की झूठी घटना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed